गुवाहाटी में रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़ के बीच होगी कप्तानी की कड़ी जंग

गुवाहाटी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का तीसरा मुकाबला पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings) के खेला जाएगा। ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होम ग्राउंड यानी गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium Guwahati) में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की कमान नए कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में होगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) के हाथों में होगी। आईपीएल 2026 का तीसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Head to Head)
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इनमें से 15 मैच में राजस्थान और 16 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है। इस लिहाज से देखें तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे। दोनों ही मैच में बाजी राजस्थान के हाथ लगी थी। राजस्थान ने दोनों ही मैच लक्ष्य को पीछा करते हुए जीते थे। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पिछले 5 मैच में भी मुकाबला एक तरफा रहा है। राजस्थान ने इनमें से 4 मैच में जीत दर्ज की जबकि सीएसके एक बार जीत का स्वाद चख सकी। ऐसे में युवा टीम के साथ सीएसके इस समीकरण को इस बार बदलने की पुरजोर कोशिश करेगी।

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज के आईपीएल फाइनल की पिच रिपोर्ट (RR vs CSK IPL Match Pitch Report)
आज राजस्थान और चेन्नई की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का तीसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium Guwahati) में खेला जाएगा। गुवाहाटी की पिच लाल मिट्टी से बनी है और आम तौर पर सपाट होती है जहां जमकर रन बनते हैं। पिच पर हल्की घास की परत है, ऐसे में शाम के वक्त पिच पर मौजूद नमी का फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है। दोनों टीमों के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में हार जीत का अंतर गेंजबाज ही तय करेंगे। शुरुआती ओवरों के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाएगा। रात के वक्त ओस का असर मैदान पर देखने को मिलेगा जिससे कि रनों का पीछा करना आसान हो जाएगा। मैच में टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।

आईपीएल 2026 फाइनल में मुंबईऔर कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Rajasthan vs Chennai IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स धमाकेदार भिड़ंत हो सकती है। इस मुकाबले के दौरान कई दिग्गज और युवा खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। सबसे पहले आईपीएल 2026 गुवाहाटी में खेले जाने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) के प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी। वैभव ने अपने पहले ही सीजन में धमाल मचा दिया था। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal), कप्तान रियान पराग (Riyan Parag),रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer), ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) पर नजरें रहेंगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स खिलाड़ियों में एमएस धोनी(MS Dhoni), रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad), शिवम दुबे(Shivam Dube), नूर अहमद (Noor Ahmad), अंशुल कंबोज (Anshuk Kamboj)और तुषार देशपांडे (Tushar Desh Pandey) पर सबसे ज्यादा नज़रें रहेंगी।

राजस्थान और चेन्नई की आईपीएल 2026 टीमें (Rajasthan Royals and Chennai Super Kings IPL 2026 Full Squads)

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Rajasthan Royals Full Squad)
रियान पराग (कप्तान ), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायेर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा ।

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Chennai Super Kings Full Squad)
रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे , आयुष म्हात्रे, मैट हेनरी, अकील हुसैन, नूर अहमद, जैमी ओवर्टन, मैथ्यू शॉर्ट, खलील अहमद, जाक फोकेस, अंशुल कम्बोज, नाथन एलिस, सरफराज खान, राहुल चाहर, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल, अमन खान, रामाकृष्णा घोष, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी ।

More From Author

धोनी के बिना गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का महामुकाबला

नोएडा का किस्सा सुनाकर Yogi Adityanath बोले— सत्ता से मोह छोड़ो, कुर्सी स्थायी नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.