टैक्स वसूली में बड़ा कमाल: रायपुर निगम ने एक दिन में जुटाए 8.17 करोड़

रायपुर.

31 मार्च 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोनों के राजस्व विभागों में सम्पतिकर अदा करने नगरवासी सम्पतिकरदाता नागरिक उमड़ पड़े. सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग कार्यालयों में आज महावीर जयन्ती के शासकीय अवकाश दिवस पर सम्पतिकरदाता नागरिक स्वयं आकर 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक अपना देय सम्पतिकर सहजता और सरलता के साथ अदा करते रहे.

31 मार्च को रात्रि 10 बजे तक नगर निगम राजस्व विभाग को 7912 सम्पतिकरदाता नागरिकों ने 8 करोड़ 17 लाख 36218 रूपये सम्पतिकर अदा कर दिया. नगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग की टीम कुल वसूली से 3 करोड़ रूपये आगे रही. इसी प्रकार नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग की टीम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के नेतृत्व और जोन सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाधव के मार्गदर्शन में कुल वसूली से पौने तीन करोड़ रूपये आगे रही. इस पर नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी अत्यंत प्रसन्न हुए. इसी तरह जोन 4 राजस्व विभाग टीम कुल वसूली से 2 करोड़ 6 लाख रूपये आगे रही.

जोन 2,4,10 राजस्व विभाग की टीमों ने जोन कमिश्नरों की अगुवाई में एक -एक करोड़ रूपये से अधिक की राजस्व वसूली रायपुर नगर निगम के लिए की. यहां यह उल्लेखनीय है कि आज 31 मार्च 2026 को नगर निगम के सभी जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा वार्डो में नगर निगम राजस्व विभाग को बकाया राशि अदा नहीं करने वाले दुकानदारों के सम्बंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को तत्काल सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई और घरों में बकाया राजस्व अदा नहीं करने पर सम्बंधित रहवासी नागरिकों के नल विच्छेद की कड़ी कार्रवाई सभी जोनों में राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों की अगुवाई और अभियंताओं, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों सहित राजस्व कर्मचारियों द्वारा सुबह से रात्रि तक लगातार जारी रही.

वहीं आज होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर द्वारा नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग को आरटीजीएस के माध्यम से वर्ष 2008 से लेकर वर्ष 2026 तक का सम्पूर्ण बकाया भुगतान कर दिया. इसके पश्चात नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा निर्देशानुसार होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर में लगायी गयी सील खोलने की नियमानुसार कार्रवाई की.

More From Author

इजरायल के सामने लेबनानी सेना ने किया सरेंडर, भागे हथियार डालकर, इजरायल का कब्जा अब तक किस पर?

बाजार के बिस्कुट भूल जाएंगे आप, जब खाएंगे घर की बनी ज्वार कुकीज, बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट विकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.