मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ये 4 तस्वीरें, घर में आएगी कंगाली और तनाव, वास्तु दोष से रहें सावधान

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए घर का हर एक कोना वास्तु के अनुरूप होना चाहिए। जिन घरों में वास्तु शास्त्र अच्छा होता है वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है, वहीं जिन घरों में वास्तु संबंधित दोष होता है वहां पर कई तरह की रुकावटें आती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मुख्य दरवाजा होता है क्योंकि यही वह स्थान है जो जहां से सबसे ज्यादा सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का वास्तु शास्त्र जितना साफ, सुंदर और वास्तु सम्मत होता है घर पर उतनी ही ज्यादा खुशियां, सुख, समृद्धि और शांति आती है। घर के मुख्य दरवाजे पर कई तरह की तस्वीरें लगाने का प्रचलन होता है। लेकिन कुछ ऐसी तस्वीरें भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं घर के मुख्य दरवाजे पर कौन-कौन सी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।

घर के मुख्य दरवाजे पर न लगाएं ऐसी तस्वीरें
– घर के मुख्य दरवाजे पर कभी मृत्यु, हिंसा, खून और संघर्षों से संबंधित कोई भी तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे पारिवारिक जीवन में तनाव और समस्याओं में इजाफा हो सकता है।

– घर के मुख्य दरवाजे पर कभी गहरे रंगों वाली तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है। ऐसे में हल्के रंगों वाली तस्वीरों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

– घर के मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी नकारात्मक चीजों से संबंधित चित्र नहीं लगवाना चाहिए। इससे घर के वातावरण में अशांति और संघर्ष का वातावरण बनता है।

– घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी कोई तस्वीर को उल्टी दिशा में नहीं लटकाना चाहिए। इसे वास्तु शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है।

घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं ऐसी तस्वीरें
– शुभ प्रतीकों और देवी-देवताओं से जुड़ी हुई तस्वीरें
-घर के मुख्य द्वार पर प्यार और खुशी की प्रतीक वाली तस्वीरों को लगाना शुभ माना जाता है।
-घर के मुख्य दरवाजे पर ऊं, स्वास्तिक, दीपक और अन्य दूसरे मांगलिग प्रतीकों को लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
– घर के मुख्य दरवाजे पर हमेशा साफ-सफाई रखना होनी चाहिए। इससे सुख-समृद्धि और सपंन्नता आती है।

 

More From Author

सावधान! डायबिटीज में जहर बन सकते हैं ये 5 फल, अचानक बढ़ाते हैं शुगर लेवल, भूलकर भी न करें ये गलती

दलाई लामा ने की अपील: मिडिल ईस्ट, रूस और यूक्रेन में शांति हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.