53वां धुरंधर टेपा सम्मेलन कल रात 8 बजे, राकेश बेदी और मचायेंगे हास्य की धूम

उज्जैन

 अन्तरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर 1 अप्रेल को कालिदास अकाद‌मी में 53 वे अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें फिल्म धुरंधर – 2 फेम, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राकेश बेदी (मुंबई) आकर्षण का केन्द्र होंगे एवं देश के प्रसिद्ध हास्य व्यंग्य कवि काँव कॉव सम्मेलन में अपनी रचनाओं से धूम मचायेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस के अवसर पर 1 अप्रैल (बुधवार) को कालिदास अकादमी में 53वें अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन ‘धुरंधर टेपा सम्मेलन’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में फिल्म ‘धुरंधर-2’ में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राकेश बेदी मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही देश के प्रख्यात हास्य-व्यंग्य कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम दर्शकों के लिए रात 8 बजे से पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

टेपा वेशभूषा में नजर आएंगे कवि

सम्मेलन में स्थानीय आमंत्रित हस्तियों पर प्रशस्ति-वाचन भी होगा। कार्यक्रम में चिल्मी मुकदमा जैसे आयोजन भी शामिल किए गए हैं। टेपा रपट और चिल्मी मुकदमों के आयोजन में टेपा रपट, प्रशस्ति वाचन और टेपा चिल्मी मुकदमे चलेंगे। अतिथियों को पारंपरिक टेपा वेशभूषा पहनाई जाएगी।

अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन के सचिव श्री मनीष शर्मा एवं स्वागताध्यक्ष श्री ओम अमरनाथ खत्री ने चर्चा के दौरान बताया कि इस वर्ष 53 वाँ टेपा सम्मेलन 'धुरंधर टेपा सम्मेलन 'के रूप में आयोजित किया जा रहा है। प्रख्यात समाजसेवी स्व. लाला अमरनाथ और टेपा के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. शिव शर्मा जी की स्मृति को समर्पित इस वर्ष के टेपा सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव होंगे। टेपा सम्मलेन में पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव, वरिष्ठ सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट श्री आदिश सी अगरवाला, बैरवा समाज अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मरमट, समाजसेवी श्री नरेश शर्मा, चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री कमलेश धनोतिया, मुख्य वन सरंक्षक श्री प्रफुल्ल फुलजेले, म.प्र. औधोगिक विकास निगम के निदेशक श्री राजेश राठोड आदि को टेपा अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 53 वे टेपा सम्मेलन में राधा लाला अमरनाथ स्मृति टेपा सम्मान प्रसिद्ध कॉमेडियन और हास्य अभिनेता राकेश बेदी को प्रदान किया जाएगा। टेपा सम्मेलन में पंडित सूर्यनारायण व्यास स्मृति टेपा सम्मान कवि सुभाष काबरा को सांदीपनी न्यास टेपा सम्मान कवि शंभू शिखर को रंगकर्मी भगवती शर्मा स्मृति टेपा सम्मान कवयित्री प्रिया खुशबू को, स्व. रणछोड़सिंह आंजना स्मृति टेपा सम्मान कवि एकेश पार्थ को और स्व. किशनलाल जायसवाल स्मृति टेपा सम्मान प्रसिद्ध हास्य कवि लोकेश जडिया को प्रदान किया जाएगा। टेपा सम्मलेन में मीडिया को प्रदान किये जाने वाले सम्मान के अंतर्गत पत्रकार मानसिंह बैस स्मृति पत्रकारिता सम्मान पत्रिका के संपादक श्री नितिन चावड़ा को, स्व. सत्यनारायण गोयल स्मृति सम्मान चैनल आईएनएच के श्री राहुल यादव को । एडवोकेट जानस्वरूप श्रीवास्तव स्मृति सम्मान श्री भूपेंद्र भूतड़ा को एवं स्व. कन्हैयालाल भूतड़ा स्मृति सम्मान श्री राजेश पांचाल को प्रदान किया जा रहा है। टेपा सम्मेलन में गणेश चिन्तामण शास्त्री पंडा नाहरवाला स्मृति टेपा सम्मान प्रसिद्ध मालवी कवि श्री राहुल शर्मा को को एवं स्व. आरक्षक आशा बैस स्मृति टेपा सम्मान पॉडकास्टर सुश्री अवनी कोठारी को प्रदान किया जा रहा है। कानूनविद स्व. बालकृष्ण उपाध्याय स्मृति टेपा सम्मान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट डॉ. आदिश सी अगरवाला को प्रदान किया जा रहा है। स्व. अशोक ब्रजलाल जायसवाल स्मृति टेपा सम्मान वृक्ष मित्र समिति के अध्यक्ष श्री अशोक भातखंडे को और स्व. शकुंतला मोहनलाल शर्मा स्मृति टेपा सम्मान समाजसेवी श्री नरेश शर्मा की प्रदान किया जा रहा है। मानव कला संकेत टेपा सम्मान प्रख्यात चित्रकार डॉ. अभिषेक सिंह तोमर को प्रदान किया जा रहा है। टेपा टॉप कवि सम्मेलन में जो प्रसिद्ध कवि सम्मिलित हो रहे हैं उनमें प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि शंभू शिखर मधुबनी, बिहार, प्रसिद्ध व्यंग्य कवि सुभाष काबरा ( मुंबई ), प्रख्यात हास्य व्यंग्य कवि एकेश पार्थ (जयपुर), सुश्री प्रिया खुशबु (कन्नौद ) , हास्य कवि श्री लोकेश जडिया (धार), मालवी कवि पं. राहुल शर्मा सम्मिलित हैं। टेपा रपट, प्रशस्ति वाचन, टेपा चिल्मी मुकदमें चलेंगे और अतिथियों को टेपा वेशभूषा पहनाई जायेगी।

More From Author

नवविवाहित जोड़ों को प्रदान किया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री का निर्देश, वन ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य हेतु जिला ओटीडी सेल की क्षमता सुदृढ़ की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.