राशिफल (3 अप्रैल 2026): मेष से मीन तक, जानें आज किसके लिए होगा भाग्य शुभ और कैसा रहेगा दिन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान भी रह सकता है। पढ़ाई या किसी कोर्स में लगे लोगों को थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर भी हो सकता है। धैर्य रखें। धीरे-धीरे चीजें आपके फेवर में आती दिखेंगी।
वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का आत्मविश्वास थोड़ा कम रह सकता है। ऐसे में 3 अप्रैल के दिन ऑफिस में कोई बड़ा नया प्रोजेक्ट लेने से फिलहाल बचें। बिजनेस में भी नया आइडिया लॉन्च करने के लिए थोड़ा समय रुकना बेहतर रहेगा। मन थोड़ा परेशान रह सकता है, लेकिन आपकी बात करने की शैली अच्छी रहेगी जिससे लोग आपकी इज्जत करेंगे। नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर ही अपने फैसले लें।
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का मन खुश रहेगा और आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। अगर आप बिजनेस करते हैं तो नए प्लान के साथ आगे बढ़ सकते हैं, समय आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। सुबह का समय आपके लिए खास अच्छा रहेगा। ऐसे में कोई बड़ा फैसला लेना हो तो सोच-समझकर लें। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बनते दिख हैं।
कर्क राशि

कर्क राशि वालों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे मन खुश रहेगा। आज पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर किसी क्लाइंट या नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं तो अपनी बात संतुलित तरीके से रखें। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।
सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लेनी चाहिए। मन में थोड़ी निराशा या असंतोष का भाव आ सकता है, लेकिन चीजें जल्दी ही बदलती दिख रही हैं। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें। धीरे-धीरे स्थिति आपके अनुकूल होती दिखेंगी। खुद पर भरोसा बनाए रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।
तुला राशि

तुला राशि वालों को नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सीनियर्स के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें और ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। इनकम में वृद्धि हो सकती है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पढ़ाई-लिखाई या नई चीजें सीखने में मन लगेगा। समय आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है।
धनु राशि

धनु राशि वाले लोग 3 अप्रैल के दिन थोड़े व्यस्त रह सकते हैं। कोशिश करें कि अपने जरूरी काम और असाइनमेंट समय पर पूरे करें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन खुश होगा। लव लाइफ में थोड़ा धैर्य रखें और छोटी बातों को बड़ा ना बनाएं। प्यार और समझदारी से रिश्ते बेहतर बनेंगे। खानपान सही करें।
मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बिजनेस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। किसी दोस्त या जानकार का सहयोग मिलने से काम आसान होगा। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें और ज्यादा तनाव ना लें। आपके लिए कोई अच्छी खबर आने के संकेत हैं जो मन को खुश कर सकती है। बाहरी खाना ना खाएं
कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज शांत रहने की जरूरत है। बेकार के गुस्से और विवाद से दूर रहें। निवेश करने से पहले अपने बजट की अच्छी तरह प्लानिंग करें और सभी विकल्पों को समझकर ही फैसला लें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि और लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि

कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन काम पर पूरा फोकस रखना जरूरी है। बिजनेस में अच्छा करेंगे, हालांकि भागदौड़ थोड़ी ज्यादा रह सकती है। किसी दोस्त या जानकार की मदद से नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के मौके बन सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं और कभी-कभी नेगेटिव विचार भी आ सकते हैं। लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखना है। आत्मविश्वास थोड़ा कम हो सकता है, इसलिए खुद को मोटिवेट रखें। धार्मिक या भक्ति संगीत में रुचि बढ़ सकती है जिससे मन को शांति मिलेगी। बिजनेस के लिए किसी मित्र के साथ यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
मीन राशि

मीन राशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। परिवार में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है, इसलिए शांत रहकर समझदारी से बात करें। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा और काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें और खानपान का ध्यान रखें। सेहत अच्छी रहेगी तो काम भी अच्छे से होंगे।

More From Author

RCB गेंदबाज ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, NOC के लिए बोर्ड से कानूनी लड़ाई

2025-26 सत्र के लिए फिर खुलेगा स्कॉलरशिप पोर्टल, सामान्य, एससी-एसटी और ट्रांसजेंडर छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.