DC vs MI: समीर रिजवी की विस्फोटक पारी, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी बेअसर

नई दिल्ली

समीर रिजवी की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली की ये लगातार दूसरी जीत है और समीर रिजवी इस मुकाबले में भी जीत के हीरो रहे हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था 4 विकेट गिरने के बाद टीम को जीत दिलाई थी। एमआई के खिलाफ भी टीम ने शुरूआत में जल्द दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन रिजवी ने कमाल की बैटिंग की।

मुंबई ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। दिल्ली को जीत के लिए 163 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दिल्ली ने 7 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे और टीम मुश्किल में थी। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे समीर रिजवी के खिलाफ मुंबई के गेंदबाजों की एक न चली और उन्होंने डीसी को जीत दिलाई।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला

दिल्ली की टीम ने मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया और सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली ने 7 रनों के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। केएल राहुल को दीपक चाहर ने एक रन के स्कोर पर पहले ओवर में ही पवेलियन भेजा। इसके बाद नितीश राणा अपना खाता भी नहीं खोल सके और रन आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद पथुम निसंका और समीर रिजवी ने मोर्चा संभाला। निसंका ने 30 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली।

समीर ने दिल्ली के लिए कमाल की बैटिंग की और 51 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 7 छक्के जड़े। रिजवी की पारी का ही कमाल था कि दिल्ली ने मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया। 

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने 18 रनों पर रयान रिकल्टन के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद तिलक वर्मा अपना खाता भी नहीं खोल सके और जीरो पर ही आउट हो गए। दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने मुंबई को एक ही ओवर में दो झटके दिए थे। हालांकि, इसके बाद मुकाबले में हार्दिक पांड्या की जगह कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला।

रोहित और सूर्या के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, रोहित 26 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। वे अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। मुंबई के लिए सूर्या ने कमाल की बल्लेबाजी की और 36 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। तो वहीं नमन धीर ने भी 28 रन बनाए। इसी के साथ मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स की बेहतरीन गेंदबाजी

दिल्ली के गेंदबाजों ने मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने मुंबई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इसी वजह से मुंबई 162 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 ओवर 26 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। लुंगी एनगिडी, कप्तान अक्षर पटेल, विप्रज निगम और टी नटराजन को एक-एक सफलता मिली।

 

More From Author

प्रशासनिक दक्षता को मिलेगा नया आयाम

उप मुख्यमंत्री देवड़ा से पैरा नेशनल गेम्स के विजेता खिलाड़ियों ने की भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.