सांसें रोक देने वाला मुकाबला: लखनऊ ने हैदराबाद को हराया, पंत का शानदार प्रदर्शन

हैदराबाद

IPL10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की। मेजबान हैदराबाद को लखनऊ ने 5 विकेट से हराया। कप्तान ऋषभ पंत ने दमदार अर्धशतक जड़ा। गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट निकाले।

इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी के अर्धशतकों के दम पर 156 रन बनाए थे। हालांकि, ये रन कम रह गए, क्योंकि लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 19.5 ओवर में 157 रनों का टारगेट चेज कर लिया। पंत 68 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इस मैच में लखनऊ की टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान का ये फैसला सही साबित हुआ था, क्योंकि एक समय पर एसआरएच का स्कोर 26/4 था। इसके बाद 116 रनों की साझेदारी क्लासेन और रेड्डी के बीच हुई, जिसकी वजह से टीम 150 के करीब पहुंची। हालांकि, बाद में फिर से एलएसजी ने दमदार गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने 2 विकेट शुरुआत में निकाले थे। प्रिंस यादव और आवेश खान को भी 2-2 विकेट मिले।

More From Author

टीवी शोज में मचेगा बवाल, अनुपमा ने बेची अनुज की आखिरी निशानी, तुलसी के सामने होगी मिहिर की दूसरी शादी

सूरजपुर हादसा: जली हुई छात्रा की मौत, मंत्री ने त्वरित जांच का निर्देश जारी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.