प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में पूल में डुबकी लगाकर दिखाया बोल्ड लुक

मुंबई 

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। अपने करियर में प्रियंका ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। प्रियंका अक्सर अपने पति निक जोनस और बेटी मालती संग क्वालिटी टाइम बिताती हैं, जिसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब प्रियंका ने पूल में एंजॉय करती हुई सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बिकिनी में बोल्ड अवतार देखने लायक था।

प्रियंका ने संडे का इस तरह उठाया लुफ्त
प्रियंका चोपड़ा ने  अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीरों उनके संडे की मस्ती भरे पलों की हैं। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'उन कुछ खास मौकों में से एक, जब रविवार सच में रविवार जैसा लगा… और कुछ और भी मजेदार चीजें।' प्रियंका की ये तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो रही गई हैं। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बिकिनी पहन पूल में लगाई आग
प्रियंका चोपड़ा की शेयर की तस्वीरों की बात करें तो उनकी हर फोटो बेहद खूबसूरत होने के साथ बेहद खास है। पहली तस्वीर में प्रियंका बाथरोब पहले हुए धूप सेंकती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लू कलर की बिकिनी पहने पूल में बैठकर पोज दे रही हैं। साथ ही एक वीडियो में वो खट्टी कैरी का मजा लेती भी दिख रही हैं। एक तस्वीर में ब्लैक बिकिनी पहने पानी में जलपरी की तरह मजे ले रही हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में उनकी बेटी मालती और मां को भी देखा जा सकता है। एक प्यारी सी तस्वीर में मालती अपनी नानी, मधु चोपड़ा के गले लगती हुई दिखीं, और दूसरी तस्वीर में वह अपने पापा निक जोनस के साथ दिख रही हैं।

फैंस ही नहीं स्टार्स ने भी किए कमेंट्स
प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इस एक फैन ने कमेंट कर लिखा, "PC अपने देसी स्नैक्स के साथ!" जबकि दूसरे ने पूछा, "क्या यह कच्ची कैरी है?" सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि एकता कपूर भी काफी इम्प्रेस नजर आईं। उन्होंने कमेंट किया, "क्या सुपरस्टार हैं!" ऐसे कई और कमेंट्स इस पोस्ट पर आ रहे हैं।

वाराणसी के बारे में
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी तेलुगू डेब्यू फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के लिए SS राजामौली के साथ हैदराबाद में हैं। SS राजामौली की 2022 की हिट फिल्म 'RRR' के बाद अगली फिल्म 'वाराणसी' है, जो संक्रांति 2027 में रिलीज होने वाली है। इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म की कहानी उनके पिता, V. विजयेंद्र प्रसाद ने उनके साथ मिलकर लिखी है। इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित एक 'दुनिया भर का रोमांचक सफर' बताया जा रहा है।

More From Author

बड़ा झटका: डेविड वॉर्नर हिरासत में, शराब के नशे में ड्राइविंग का मामला—PSL में खेलना संदिग्ध

हर शनिवार लगेगा तहसील स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.