‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम माइकल पैट्रिक का 35 की उम्र में निधन, मोटर न्यूरोन बीमारी से हार गए जिंदगी की जंग

गेम ऑफ थ्रोन्स फेम एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन हो गया है. 8 अप्रैल 2026 को ए्क्टर ने 35 की उम्र में आखिरी सांस ली. माइकल मोटर न्यूरोन नाम की बीमारी (MND) से जूझ रहे थे. माइकल इस दुनिया में अब नहीं रहे इसकी जानकारी उनकी पत्नी नाओमी शीहान ने दी. वहीं एक्टर ने भी निधन से पहले एक फेसबुक पोस्ट में इस बीमारी से अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की थी. वो अपने आखिरी वक्त में व्हीलचेयर पर आ चुके थे.

अलविदा 'GOT' स्टार
माइकल खुशी-खुशी इस दुनिया को अलविदा कहना चाहते थे. इसलिए उन्होंने ट्रेकियोस्टोमी (Tracheostomy- गले में छेद करके सांस लेने की प्रक्रिया) कराने से भी इनकार कर दिया था. माइकल की पत्नी नाओमी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके पति, जिन्हें वो प्यार से 'मिक' कहती थीं, नॉर्थ आयरलैंड के बेलफास्ट में एक हॉस्पिस केयर सेंटर में 10 दिनों तक एडमिट थे. लेकिन आखिरकार वो न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी से अपनी जिंदगी की जंग हार गए.

नाओमी ने लिखा- मिक को 10 दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी देखभाल एक शानदार टीम ने की. उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के बीच शांति से अंतिम सांस ली. हमारे दिल टूट गए हैं, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

माइकल पैट्रिक एक एक्टर होने के साथ-साथ नाटककार भी थे. उन्होंने गेम ऑफ थ्रोन्स के सीजन 6 के एक एपिसोड में वाइल्डलिंग का किरदार निभाया था. उन्होंने अपनी MND की बीमारी को अपने फेमस नाटक माय राइट फुट के लिए प्रेरणा बनाया, जिसमें उन्होंने ये दिखाया कि वो उसी बीमारी का सामना कैसे कर रहे थे, जिससे उनके पिता की मृत्यु हुई थी.

इलाज के लिए पब्लिक ने की थी मदद
माइकल ने फरवरी में इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ के बारे में लिखा था, जो बाद में उनका आखिरी संदेश साबित हुआ. वो बोले थे- मुझे MND हुए 3 साल हो गए हैं. अब भी हालात बहुत खराब हैं.

'हेल्थ अपडेट: मैं और नाओमी एक हफ्ते से ज्यादा समय तक अस्पताल में रहे. डॉक्टरों से बात की और कई जांच करवाईं. हम ट्रेकियोस्टॉमी कराने के जोखिम और उसके असर के बारे में बात कर रहे थे. ऑपरेशन के बाद रोजमर्रा की जिंदगी कैसी होगी, इस पर भी चर्चा हुई.

'संक्षेप में, मैं ट्रेकियोस्टॉमी नहीं करवाऊंगा. मुझे बताया गया कि स्टाफ की कमी के कारण ऑपरेशन के बाद घर लौटने में लगभग 6–12 महीने लग सकते हैं. इस कोशिश में मदद करने वाले सभी लोगों का बहुत धन्यवाद- सीनियर सोशल वर्कर्स से लेकर नेताओं और अस्पताल के मुख्य अधिकारी तक. सबने बहुत कोशिश की, लेकिन स्टाफ की कमी है.'

माइकल के पास वक्त कम बचा था. इलाज के लिए उन्हें एक एप के जरिए पैसे भी जमा करने पड़े थे. उन्होंने बताया था कि- मेरे न्यूरोलॉजिस्ट ने हमें बताया कि मेरे पास शायद लगभग 1 साल का समय बचा है (हालांकि ये पक्का नहीं है और हमें अभी भी उम्मीद है कि दवाइयों के ट्रायल से थोड़ा और समय मिल सकता है). इसलिए मैं अपना इतना समय अस्पताल के बिस्तर पर बिताने का जोखिम नहीं लेना चाहता.

'गोफंडमी पर मिले सभी दान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. भले ही मैंने ट्रेकियोस्टॉमी नहीं करवाई, लेकिन ये पैसा मेरे जीवन के आखिरी चरण में विशेष देखभाल के लिए इस्तेमाल होगा. आपकी दरियादिली से मैं बहुत भावुक हूं. खैर, अभी भी जीने के लिए बहुत कुछ है और कई योजनाएं हैं. ये मेरा छोटा गॉडसन माइकल है, जो मुझसे अस्पताल में मिलने आया है.'

दुनिया भर के कई फैंस उन्हें गेम ऑफ थ्रोन्स से याद करते हैं. वो सीजन 6 के द ब्रोकेन मैन एपिसोड में नजर आए थे, जहां उन्होंने एक वाइल्डलिंग दंगाई का किरदार निभाया था. ये एक छोटा रोल था, लेकिन इसके जरिए वो टेलीविजन इतिहास के सबसे बड़े शो में से एक से जुड़ गए.

जो लोग उन्हें जानते थे- उनका कहना है कि उनकी असली ताकत सिर्फ एक्टिंग नहीं थी, बल्कि लोगों के साथ उनका व्यवहार भी था. वो दयालु, मजाकिया और अपने काम की ओर पूरी तरह समर्पित थे. बीमार होने के बाद भी वो अपने क्रिएटिव काम और दोस्तों से जुड़े रहे.

More From Author

रणबीर कपूर से पहले उनके परदादा भी बन चुके हैं ‘राम’, 92 साल पहले पृथ्वीराज कपूर की इस फिल्म ने रचा था इतिहास

उत्तर बस्तर कांकेर : नगर पंचायत उप निर्वाचन पखांजूर : निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.