बॉलीवुड गानों पर थिरके निक जोनस, सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंड में

आज के दौर में जहां भारतीय सिनेमा की पहुंच दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है, वहीं अब विदेशी कलाकारों पर भी बॉलीवुड का रंग चढ़ने लगा है। इंटरनेशनल स्टार्स भी हिंदी गानों की धुन पर झूमते दिखाई देते हैं। कुछ ऐसा ही आलाम अमेरिकी पॉप सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस का भी है। उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है।

दरअसल, निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पुराने यादगार पलों को ताजा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों के साथ बॉलीवुड गानों पर डांस करते दिख रहे हैं।

फिल्म 'पुकार' के मशहूर गाने पर निक और भाइयों का डांस
वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'पुकार' का मशहूर गाना 'के सरा सरा' सुनाई दे रहा है, जिसे माधुरी दीक्षित और प्रभु देवा पर फिल्माया गया था। निक ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'अपने दिल की सुनो।' हालांकि, इस वीडियो में रील खत्म होते-होते निक के एक भाई जहां पीछे मुड़े वापस जाने लगते हैं वहीं दूसरा केला खाते दिख रहे हैं।
लोगों ने कहा- जितनी जल्दी हो सके बॉलीवुड के गाने गाना शुरू कर दीजिए
निक के इस वीडियो पर अब बॉलीवुड फेन्स ने डिमांड भी शुरू कर दी है। एक ने कहा- निक जीजू, अब आप जितनी जल्दी हो सके बॉलीवुड के गाने गाना शुरू कर दीजिए। एक अन्य ने कहा- निक जीजू, क्या एनर्जी है, आप इस तरह के गाने बजाकर हमें हैरान कर देते हैं, हर भारत के लोग आपसे पबहुत प्यार करते हैं। एक और ने कहा- इसी वजह से तो आप नैशनल जीजू बन गए हैं।

इससे पहले 'कुर्बानी' के सुपरहिट गाने 'आप जैसा कोई' पर किया था डांस
निक जोनस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं है, जब निक ने बॉलीवुड गानों के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो। इससे पहले भी उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और अपने भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ फिल्म 'कुर्बानी' के सुपरहिट गाने 'आप जैसा कोई' पर डांस करते नजर आए थे। इस वीडियो में चारों की मस्ती और एनर्जी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था।

निक ने 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने पर किया था डांस
पिछले कुछ महीनों में निक जोनस का बॉलीवुड की ओर झुकाव और भी ज्यादा बढ़ता दिखाई दिया है। उन्होंने एक अन्य वीडियो में अपनी टीम के साथ फिल्म 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने पर डांस किया था। इसके अलावा निक बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जानेवाले ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के गाने 'आवन जावन' गाने पर भी थिरके थे। वहीं अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के गाने 'साजन साजन' पर भी डांस मूव्स दिखाए थे।

 

More From Author

2200 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट से गाजियाबाद बनेगा यूपी का इंटीग्रेटेड अर्बन हब

पति की हत्या के बाद पत्नी का ‘कातिल’ ड्रामा, रोते-रोते वायरल हुआ वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.