मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में पंड्या ब्रदर्स आमने-सामने, मैदान पर दिखी ठंडक

 मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक हाईस्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. 12 अप्रैल (रविवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में आरसीबी ने 18 रनों से जीत हासिल की. आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 240 रन बनाए. जवाब में मुंबई

इंडियंस ने 5 विकेट पर 222 रन बनाए.
इस मुकाबले में उस वक्त सबकी नजरें ठहर गईं, जब हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या आमने-सामने आए. दोनों भाइयों के बीच मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं दिखा, बल्कि उनके व्यवहार ने रिश्तों में खटास की अटकलों को और हवा दे दी. क्रुणाल ने गेंदबाजी के दौरान अपने छोटे भाई का स्वागत बाउंसर से किया. हार्दिक ने भी बिना कुछ कहे सिर्फ एक ठंडी नजर से जवाब दिया. आमतौर पर मैदान पर मस्ती-मजाक करने वाले ये दोनों भाई इस बार पूरी तरह गंभीर नजर आए.

मैच का सबसे बड़ा मोमेंट तब आया जब जैकब डफी ने हार्दिक पंड्या का विकेट लिया. हार्दिक के आउट होते ही क्रुणाल पंड्या ने जोरदार और आक्रामक जश्न मनाया, जिसने फैन्स को चौंका दिया. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे दोनों भाइयों के रिश्ते से जोड़कर देखना शुरू कर दिया.

हैंडशेक से भी किया परहेज
मामला यहीं नहीं रुका. मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या ना तो एक-दूसरे से मिले और ना ही हाथ मिलाते नजर आए. यह नजारा और भी ज्यादा चर्चा का कारण बन गया क्योंकि पहले दोनों के बीच काफी करीबी रिश्ते की झलक मैदान पर अक्सर देखने को मिलती थी.

दरअसल, इन अटकलों की शुरुआत पहले ही हो चुकी थी. हालिया टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद जहां हर कोई हार्दिक पंड्या की तारीफ कर रहा था, वहीं क्रुणाल पंड्या की तरफ से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं आई थी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच दूरी के संकेत मिले- जैसे जन्मदिन पर शुभकामनाएं ना देना और पर्सनल लाइफ से जुड़ी घटनाओं के दौरान अलग-अलग नजर आना.

हालांकि अभी तक दोनों भाइयों की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मैदान पर दिखी यह 'ठंडक' अब फैन्स के बीच बड़ी चर्चा का विषय बन चुकी है. फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह सिर्फ मैच का जोश था या रिश्तों में सचमुच दूरी आ चुकी है. लेकिन इतना तय है कि इस मुकाबले ने पंड्या ब्रदर्स को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

 

More From Author

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने क्रिकेटर और कोच अमय खुरासिया की पुस्तक 74 वर्ष बाद पुस्तक का विमोचन किया

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की बड़ी कार्रवाई, हजारों महिलाओं को किया गया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.