Silver Price Drop: चांदी ₹6000 सस्ती, सोने में ₹1100 की कमी आई

मुंबई 

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में सप्ताह के पहले दिन ही खुलने के साथ बड़ी गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का वायदा भाव बीते शुक्रवार के बंद के मुकाबले फिसलकर 2.37 लाख रुपये पर आ गया और इस हिसाब से एक झटके में चांदी 6000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई. इस ताजा गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver Price अपने हाई लेवल से 2.02 लाख रुपये प्रति किलो कम हो गया है. सोना भी फिसला है और ये सोमवार को 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया है। 

चांदी की कीमत खुलते ही धड़ाम 
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में आई गिरावट के बारे में तो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को MCX Silver Price 2,43,274 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ था. वहीं सप्ताह के पहले दिन 5 मई की एक्सपायरी वाली इस चांदी का प्राइस खुलने के साथ ही टूटकर 2,37,190 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से चांदी 6,084 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। 

अगर चांदी के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो ये करीब आधी कीमत (Silver Price Half) पर मिल रही है. बता दें कि जनवरी 2026 में ही सिल्वर प्राइस ने इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये का स्तर पार किया था और 4,39,337 रुपये प्रति किलो के हाई पर पहुंची थी. यहां से लगातार क्रैश होते हुए चांदी (Silver Price Crash From High) अब इस स्तर तक आ चुकी है और ये इस लेवल से 2,02,147 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती मिल रही है। 

Gold का दाम हाई से अब इतना कम 
चांदी की तरह सोना भी अपने हाई लेवल से लगातार फिसला है. बीच-बीच में कीमतों में आई तेजी के बावजूद ये लाइफ टाइम हाई से काफी सस्ता बना हुआ है. बीते शुक्रवार को MCX पर 5 जून की एक्सपायरी वाला सोना 1,52,652 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और सोमवार को ये भी खुलने के साथ ही गिरकर 1,51,457 रुपये पर आ गया यानी ये कीमती पीली धातु 1,195 रुपये सस्ती हो गई। 

बात हाई लेवल से गिरावट की करें, तो MCX Gold High 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जिसे इसने इस साल जनवरी महीने में ही छुआ था और चांदी की तरह इसकी कीमत भी हाई लेवल पर पहुंचने के बाद भरभराकर टूटी है. फिलहाल के ताजा रेट से तुलना करें, तो 10 Gram 24 Karat Gold Rate 51,527 रुपये सस्ता है। 

US-Iran युद्ध, फिर भी गिरावट
जब भी ग्लोबल टेंशन बढ़ती है, तो लोग सेफ हेवेन माने जाने वाले सोना-चांदी में निवेश को तरजीह देते हैं और इसके चलते कीमती धातुओं के दाम बढ़ने लगते हैं. लेकिन, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध से Global Tension हाई पर है और फिर भी सोना-चांदी टूट रहे हैं। 

इसके पीछे के कारणों की बात करें, तो मिडिल ईस्ट युद्ध से बढ़ी होर्मुज टेंशन के बीच Crude Oil Price डरा रहे हैं, बीते दिनों सीजफायर के ऐलान के बाद धड़ाम हुए कच्चे तेल की कीमतों में फिर से उछाल आने लगा है और ये 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं. ग्लोबल महंगाई का खतरा बढ़ा है और लोग अपने हाथ में कैश रखना चाहते हैं। 

इसके अलावा, ग्‍लोबल निवेशक सुरक्षित मुद्रा 'डॉलर' की ओर रुख कर रहे हैं, जो युद्ध के दौरान लगातार मजबूत हुई है. मजबूत होते डॉलर और महंगाई के डर की वजह से ही जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बावजूद सोने की कीमतों में तेजी को रोक रहे हैं। 

More From Author

हैदराबाद में बड़ा मुकाबला, शीर्ष स्थान मजबूत करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

कर्मचारियों के हक में नए नियम लागू, बोनस और वेतन सीधे खाते में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.