कर्ज से बचने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

घर में कई तरह के वास्तु दोष होते हैं, जिनके कारण आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे आपके घर में पैसों से जुड़ी दिक्कतें अचानक से बढ़ जाती हैं और अंत में आपको कर्ज लेने की नौबत तक आ जाती है। वास्तु शास्त्र में कर्ज को गंभीर वास्तु दोष माना जाता है और इससे छुटकारा पाने के लिए कई प्रभावी उपाय भी बताए गए हैं। अगर आप भी कर्ज के बोझ से परेशान हैं तो वास्तु गुरु मान्या द्वारा बताए गए छोटे-छोटे बदलाव करके इस स्थिति से बाहर निकल सकते हैं।

घर में मुख्य द्वार का वास्तु
कर्ज का सबसे प्रमुख कारण घर की दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा में मुख्य द्वार का होना माना जाता है। अगर आपके घर का मुख्य द्वार भी इस दिशा में है तो आपके ऊपर कर्ज बढ़ने की अधिक संभावना है। घर के मुख्य द्वार के सामने किसी भी तरह की रुकावट आर्थिक समस्या का कारण बन सकती है।

उत्तर दिशा को खुला और साफ रखें
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर की उत्तर दिशा को खुला और साफ रखना चाहिए। घर की इस दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसलिए आर्थिक उन्नति के लिए उत्तर दिशा को साफ-सुथरा रखना जरूरी है। घर की इस दिशा को खुला हुआ होना चाहिए ताकि बाहर से पॉजिटिव एनर्जी अंदर आ सके। इस दिशा में भारी फर्नीचर ना रखें।

इस दिशा में कूड़ेदान न रखें
घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां किसी प्रकार की बाधा यानी भारी सामान वास्तु दोष का कारण बन सकता है। ऐसे में यहां साफ सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। ईशान कोण में कूड़ेदान या शौचालय आपकी तरक्की को रोक सकता है। उत्तर पूर्व दिशा में रसोई घर के होने से आपके खर्चे बढ़ने लगते हैं।

घर की तिजोरी का वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र में घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को स्थिरता और धन का स्थान माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में पलंग, अलमारी और तिजोरी रखना शुभ माना जाता है। इससे धन-संपत्ति में इजाफा होता है। तिजोरी को दक्षिण-पश्चिम दीवार से लगाकर रखे, ताकि वह उत्तर दिशा की तरफ खुले। यह स्थिति धन वृद्धि के लिए उत्तम मानी जाता ही।

इस दिशा में न रखें पानी से जुड़ी चीजें
जल तत्व को घर की उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा में रखना सबसे उत्तम माना जाता है। यहां वाटर फाउंटेन, एक्वेरियम या पानी की टंकी रख सकते हैं। जबकि दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी से जुड़ी वस्तुओं को रखने से बचना चाहिए। इस दिशा को स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यहां पानी रखने से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

घर में लीकेज बढ़ाएगा कर्ज
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि का स्थान माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में चूल्हा रखना शुभ होता है। वहीं, उत्तर पूर्व दिशा में चूल्हा रखने से धन हानि हो सकती है। घर में रखे पुराने और खराब समान आपकी तरक्की में बाधा खड़ी कर सकते हैं। घर को साफ सुथरा और व्यवस्थित रखें, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सके। इसके अलावा नल से हो रही लीकेज भी कर्ज को बढ़ाने का काम करती है।

More From Author

यूट्यूब ला रहा है Auto Speed और On-the-go फीचर, वीडियो देखने का तरीका बदलेगा

सतना जिले के मानेंद्र केवट ने रचा इतिहास, प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.