मुंबई इंडियंस की नाकामी का सिलसिला जारी, पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से रौंदा

मुंबई

पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है. क्विंटन डिकॉक की 112 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी MI के काम नहीं आई. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था. प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने MI के गेंदबाजी अटैक का इतना बुरा हाल किया कि पंजाब ने 21 गेंद पहले ही टारगेट को चेज कर लिया। 

प्रभसिमरन-अय्यर ने रचा इतिहास
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने 139 रनों की शानदार साझेदारी की. मगर उन्होंने किसी पार्टनरशिप का नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. प्रभसिमरन सिंह 25 साल की उम्र तक पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यह उनकी पंजाब के लिए 10वीं ऐसी पारी रही जिसमें उन्होंने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हों. उन्होंने डेविड मिलर (9) का रिकॉर्ड तोड़ा। 

दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने अपने लंबे और विशाल IPL करियर में पहली बार वानखेड़े मैदान पर कोई अर्धशतकीय पारी खेली है. 2015 में डेब्यू के बाद श्रेयस वानखेड़े मैदान में 9 पारियों में बैटिंग कर चुके थे, लेकिन कभी फिफ्टी नहीं लगा पाए थे. अब आखिरकार 11 साल के इंतजार के बाद उन्होंने फिफ्टी के सूखे का अंत किया. अय्यर ने इस मैच में 35 गेंद में 66 रन बनाए। 

पंजाब ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य
पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। इससे पहले मौजूदा सत्र में अपना पहला मैच खेलने वाले क्विंटन डिकॉक ने 60 गेंद में सात छक्कों और आठ चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा नमन धीर (50 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की जिससे मुंबई इंडियंस ने छह विकेट पर 195 रन बनाए। ये दोनों उस समय साथ आए जब टीम 12 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। 

MI की चौथी हार, पंजाब नई बादशाह
मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बनाए थे. क्विंटन डिकॉक ने 112 रन बनाए, वहीं नमन धीर ने 50 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा चोट की वजह से नहीं खेले, अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाए. MI की टीम गेंदबाजी करने आई तो केवल अल्लाह गजनफर के अलावा सारे गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई। 

मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत की थी. मगर उसके बाद मुंबई की टीम लगातार 4 हार झेल चुकी है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स अब तक एकमात्र टीम है, जिसने आईपीएल 2026 में हार का स्वाद नहीं चखा है. पंजाब ने 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की हैं, जबकि उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. पंजाब अब पॉइंट्स टेबल की नई बादशाह बन गई है। 

More From Author

बिना पंजीकरण प्रचार पर सीजीरेरा की सख्त कार्रवाई

IMF ने कहा: भारत दोगुनी गति से बढ़ रहा है, पाकिस्तान को कर्ज देने वाले देश का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.