घर की उत्तर दिशा की ये गलतियां बुलाती हैं कंगाली, आज ही करें सुधार

वास्तु शास्त्र में घर की सभी दिशाओं का विशेष महत्व है। सबसे महत्वपूर्ण घर की उत्तर दिशा को माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से है, जो बुद्धि और व्यापार का कारक है।

इसलिए कहा जाता है कि घर की उत्तर दिशा में ऐसी चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए, जिससे आर्थिक तंगी और तरक्की में बाधा आती है। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि घर की उत्तर दिशा में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

नुकीली चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में नुकीली चीजों को (सुई, टूटे हुए कांच और कैची आदि) रखने से आर्थिक तंगी और करियर में रुकावट आ सकती है। साथ ही परिवार में कलह-क्लेश की समस्या बढ़ सकती है।

टूटी घड़ी या बंद घड़ी
घर की उत्तर दिशा में टूटी घड़ी या बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में कुबेर देव का वास माना जाता है। वास्तु के इस नियम का पालन न करने से परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा आ सकती है। साथ ही करियर में नए अवसर प्राप्त नहीं होते। अगर आपने भी घर में बंद घड़ी रखी हुई है, तो उसे सही करवा लें और टूटी घड़ी को घर से बाहर कर दें।

कबाड़ और गंदगी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी गंदगी और कबाड़ नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। इस तरह की गलती को करने से व्यक्ति को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है। साथ ही कारोबार में नुकसान हो सकता है।

मुरझाए या कांटेदार पौध
इसके अलावा घर की उत्तर में दिशा में मुरझाए या कांटेदार पौधे भी रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में बुरे परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

जूते-चप्पल
धन के देवता कुबेर की दिशा में जूते-चप्पल रखने से परिवार के सदस्यों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। अगर आपने भी इस तरह की गलती की है, तो उसमें आज ही सुधार कर लें।

 

More From Author

राइस मिल के गोदाम में आग से बड़ा नुकसान, कांकेर में धान-बारदाना राख

नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा, ‘विराट की वजह से ही क्रिकेट देखता हूं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.