बराबरी की टक्कर में आमने-सामने चेन्नई और गुजरात, किसका पलड़ा भारी?

चेन्नई

डियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। CSK ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं। 3 मैच में उसे जीत और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, GT ने भी अब तक 7 मैच खेले हैं। उसे भी 3 मैच में जीत और 4 मैच में हार मिली है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं।

दोनों टीमों के बीच रहा है बराबरी का मुकाबला
IPL में दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान CSK को 4 मैच में जीत मिली है। GT ने भी 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में दोनों के बीच एक मैच हुआ था। उसको CSK ने 83 रन से जीता था। IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे। पहले मैच में GT को 35 रन से जीत मिली थी। दूसरा मुकाबला CSK ने 63 रन से जीता था।

ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन
CSK को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 103 रन से जीत मिली थी। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वह फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में वह अपना खोया हुआ लय हासिल करना चाहेंगे। संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी।

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है GT की टीम
GT को अपने पिछले मुकाबले मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टीम 205/3 का स्कोर बनाने के बावजूद मुकाबला हारी थी। ऐसे में CSK के खिलाफ ये टीम जोरदार वापसी करना चाहेगी। कप्तान शुभमन गिल उम्दा पारी खेल टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। संभावित एकादश: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
GT: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु और अरशद खान। CSK: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन और उर्विल पटेल।
कैसा है एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का मिजाज?

चेन्नई की पिच लाल मिट्‌टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है। यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए नजरें जमाने होती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है।

कैसा होगा चेन्नई का मौसम?
एक्यूवेदर के मुताबिक 26 अप्रैल को चेन्नई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी हो सकती है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
सैमसन ने पिछले 8 मुकाबलों में 171.28 की स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। GT के लिए सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 154.5 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से पिछले 9 मैच में 346 रन निकले हैं। गेंदबाजी में अंशुल ने पिछले 10 मैच में 19 विकेट चटकाए हैं। नूर के नाम 10 मैच में 14 विकेट है। GT के लिए रबाडा ने पिछले 8 मैच में 10 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें मुकाबला?
CSK और GT के बीच यह मुकाबला 26 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

More From Author

रायपुर : सपनों को मिली पक्की छत: प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली प्रदीप राम की जिंदगी

रूस का यूक्रेन पर एक रात में भारी हमला, 600+ ड्रोन और मिसाइल, जमीन-समुद्र-हवा से अटैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.