ड्रोन से इंदौर में ट्रैफिक पर सख्ती, 2430 मामलों में हुई कार्रवाई

इंदौर

शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग निरंतर बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में लगातार ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर व्यस्तम समय के दौरान प्रभावी निगरानी की जा रही है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रोन से प्राप्त इनपुट के आधार पर मौके पर तैनात यातायात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। इसमें गलत पार्किंग, संकेत उल्लंघन, गलत दिशा आदि पर कार्रवाई की गई।

चारों जोनों में विस्तारित ड्रोन सर्विलांस

ड्रोन सर्विलांस के दायरे को और अधिक विस्तारित करने के लिए यातायात के चारों जोनों में अलग-अलग ड्रोन टीमों द्वारा लगातार व्यस्तम समय में कार्य किया जा रहा है। डीसीपी (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में व्यस्तम समय के दौरान मुख्य चौराहों, मार्गों में ड्रोन के माध्यम से यातायात व्यवस्था की निगरानी की गई। ड्रोन में लगे पीए सिस्टम द्वारा अनाउंसमेंट भी किए गए, जिससे आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सकें।

कंट्रोल रूम और वायरलेस के जरिए त्वरित यातायात प्रबंधन

ड्रोन सर्विलांस टीम द्वारा जहां कहीं भी यातायात बाधित पाया गया, वहां से तत्काल वायरलेस के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कंट्रोल रूम द्वारा नजदीकी ट्रैफिक पॉइंट को सूचित कर त्वरित रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया। आगामी समय में भी यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों को चिह्नित कर ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।

 

More From Author

बड़ा प्रशासनिक विवाद, बंगाल ने MP में पकड़े गए 3,259 लोगों को बताया अपना नागरिक

सायोनी घोष ने मंच से पढ़े संस्कृत मंत्र और कलमा, चुनावी सभा में चर्चा तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.