घर पर बनाएं महाराष्ट्रीयन वरण भात, हल्का और स्वादिष्ट लंच

 उत्तर भारत में दिन के समय अधिकतर घरों में दाल चावल बनता है और लंच में सभी लोग यही खाते हैं. दाल-चावल को महाराष्ट्र में अलग स्टाइल से बनाया जाता है और उसका स्वाद काफी अलग और अच्छा होता है. महाराष्ट्र में इस डिश को वरण भात कहते हैं, जो वहां के लोगों का कम्फर्ट फूड भी हैं.

माधुरी दीक्षित और श्रद्धा कपूर जैसे मराठी स्टार्स का वरण भात फेवरेट फूड है, एक तो यह बहुत हल्का होता है और इसके साथ ही पौष्टिक और आरामदायक भी होता है. गर्मियों के मौसम में बिना मसाला और कुछ हल्का और हटकर खाना चाहते हैं तो आप  महाराष्ट्रीयन वरण भात ट्राई कर सकते हैं.

अच्छी बात यह है कि इस डिश को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं है, आप इसे अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि  महाराष्ट्रीयन डिश वरण भात को कैसे बनाया जाता है.

महाराष्ट्रीयन वरण भात के लिए इंग्रेडिएंट्स
असली महाराष्ट्रीयन स्टाइल वरण भात बनाने के लिए अरहर दाल, टमाटर, जीरा, प्याज, तेल, हरी मिर्च, नमक, घ‍िसा हुआ नारियल,लहसुन, धनिया,हल्‍दी पाउडर की जरूरत होगी.भात यानी चावल इसलिए आपको चावल भी लेने होंगे.

इस तरीके से बनाएं वरण भात
    सबसे पहले तो अरहर की दाल को अच्छी तरह से धोने के बाद एक कुकर में रखें और उसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें.
    दाल और पानी के साथ ही इसमें टमाटर, जीरा, प्याज, तेल, हरी मिर्च, नमक डालकर कुकर बंद कर दें और गैस पर चढ़ा दीजिए.
    जब कुकर में तीन सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दीजिए,अगर दाल कच्ची हो तो आप एक और दो सीटी और लगा सकते हैं.
    इसके बाद आपको एक खास मसाला तैयार करना है, जिसके लिए आप घिसा हुआ नारियल, कटा हुआ प्‍याज, लहसुन, धनिया पाउडर, हरी म‍िर्च और हल्‍दी पाउडर और धनिया पत्ती का एक पेस्ट तैयार करना है.
    आखिर में दाल में इस मसाले को मिलाकर आपको दो मिनट तक पकाना है और फिर इसे गर्म चावल के साथ परोसे.

वरण भात महाराष्ट्रीय घरों की जान है और इसे अधिकतर घरों में दिन के समय लंच के लिए बनाया जाता है. हल्का होने की वजह से यह डिश जल्दी डाइजेस्ट भी हो जाती है. आप चाहे तो इसे चटनी, अचार या फिर पापड़ के साथ खा सकते हैं, इससे इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है.

More From Author

प्रदोष व्रत आज: प्रदोष व्रत पर शिव पूजन का विशेष महत्व

RTE में बड़ा बदलाव: EWS बच्चों को प्राथमिकता, पारदर्शिता के लिए डिजिटल सिस्टम लागू करेगी सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.