पूर्णिमा पर घर-घर गूंजा गायत्री यज्ञ

पूर्णिमा पर घर-घर गूंजा गायत्री यज्ञ
अखिल विश्व गायत्री परिवार
बड़वानी 

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 1 मई 2026 बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशभर में गृह-गृह गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाखों घरों में एक साथ यज्ञ सम्पन्न हुए, जिनका उद्देश्य विश्व शांति, सर्वकल्याण, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त भारत और राष्ट्र की अखंडता व सशक्तिकरण रहा। बड़वानी जिले में भी हजारों घरों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक यज्ञ कर “स्वाहा इदं गायत्री इदं नमः” के मंत्रों से वातावरण को आध्यात्मिक बनाया। गायत्री परिवार के दिनेश चौधरी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जिलेभर के साधकों ने पूरे समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाने में सहभागिता की।

युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक लखन विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा लाखों घरों को “देव परिवार” बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जिले के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पूर्ण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गायत्री और यज्ञ भारतीय संस्कृति के मूल आधार हैं और इनके माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ दिशा मिलती है। वहीं,  जिला समन्यवक विक्रम जमरे ने बताया कि मातृ जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत गृह-गृह गायत्री महायज्ञ, देव स्थापना एवं दीप यज्ञ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम से जुड़ने के लिए श्रद्धालुओं ने मोबाइल, पीडीएफ, वीडियो लिंक, यूट्यूब एवं हरिद्वार से लाइव प्रसारण के माध्यम से भी भागीदारी की। सभी तहसील प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
इन आयोजनों के माध्यम से परम पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के “मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण” के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।

More From Author

होटल स्टाइल दही के शोले अब घर पर बनाएं सिर्फ 50 रुपये में, जानें आसान रेसिपी

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में सदैव रखा जाएगा याद – मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.