हाथ-पैर की टैनिंग हटाने के देसी नुस्खे: घर पर पाएं साफ और निखरी त्वचा

 अक्सर हम अपने चेहरे की खूबसूरती का तो पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन हाथ और पैरों की अनदेखी कर देते हैं. धूप में निकलने और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से हाथ-पैर चेहरे की तुलना में काफी काले दिखने लगते हैं. कई लोग इसे हटाने के लिए बाजार के महंगे स्क्रब और केमिकल वाले लोशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं निकलता. अगर आप भी इस दोहरी रंगत (Uneven Skin Tone) से परेशान हैं, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है.

क्यों होता है हाथ-पैर का रंग अलग?
हमारी त्वचा में मेलानोसाइट्स (Melanocytes) नाम की कोशिकाएं होती हैं. ये कोशिकाएं मेलानिन नाम का पिगमेंट बनाती हैं जो हमारी त्वचा, बालों और आंखों के रंग के लिए जिम्मेदार होता है. जब सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणें हमारी त्वचा पर पड़ती हैं तो ये मेलानोसाइट्स को एक्टिव कर देती हैं.

वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो टैनिंग वास्तव में त्वचा की एक रक्षा प्रणाली है. सूर्य की किरणों के संपर्क में आने पर मेलानोसाइट्स अधिक मात्रा में मेलानिन का उत्पादन करने लगते हैं ताकि वह त्वचा की कोशिकाओं के डीएनए को नुकसान से बचा सके. जब यह मेलानिन त्वचा की ऊपरी परतों में जमा होता है तो त्वचा का रंग गहरा या काला दिखने लगता है, जिसे हम 'टैनिंग' कहते हैं.

इस टेनिंग को हटाने के लिए कुछ देसी नुस्खे काम आ सकते हैं जो अक्सर हमारी दादी-नानी भी अपनाती थीं. उनके अनुसार बाजार के केमिकल वाली प्रोडक्ट से पैसा और त्वचा दोनों खराब होते हैं.

दादी मां का 'मैजिक' नुस्खा
इस समस्या के लिए दादी मां का देसी जुगाड़ सबसे असरदार है. इसे बनाने के लिए आपको बस तीन चीजों की जरूरत है.

    नींबू का रस: यह एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है.
    चीनी: यह त्वचा को एक्सफोलिएट कर डेड सेल्स को हटाती है.
    नारियल तेल: यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है.

नहाने से पहले नींबू के रस में थोड़ी चीनी और नारियल तेल मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें. इसे अपने हाथों और पैरों पर अच्छी तरह रगड़ें. 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें.

इस देसी नुस्खे से सिर्फ 10 मिनट में असर दिखाना शुरू हो जाता है. रोजाना इस्तेमाल से जिद्दी कालापन और टैनिंग पूरी तरह खत्म हो जाती है और हाथ-पैर भी चेहरे की तरह चमकने लगते हैं.

ये उपाय भी अपनाएं
दही और बेसन का उबटन: दही में लैक्टिक एसिड होता है जो नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है. बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है. दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित जगह पर 15 मिनट के लिए लगाएं.

एलोवेरा जेल और शहद: अगर धूप की वजह से त्वचा में जलन या कालापन आ गया है, तो एलोवेरा जेल बेहतरीन है. फ्रेश एलोवेरा जेल में थोड़ा सा शहद मिलाएं और हाथों-पैरों पर मसाज करें. यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ रंगत को साफ करने में मदद करता है.

More From Author

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

“मुख्य द्वार पर फिटकरी लगाने का वास्तु उपाय: नकारात्मक ऊर्जा दूर कर बढ़ सकती है समृद्धि”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.