10 मई ग्रहण योग: कुंभ, कर्क और कन्या राशि पर बढ़ेगा तनाव

 10 मई को चंद्रमा दोपहर 12:12 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि, उसी समय इस राशि में राहु की उपस्थिति भी रहेगी। चंद्रमा और राहु की यह युति ज्योतिष में ग्रहण योग की मानी जाती है, जिसे आमतौर पर चुनौतीपूर्ण और मानसिक अस्थिरता बढ़ाने वाला माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक होता है, जबकि राहु भ्रम व अचानक होने वाली घटनाओं को दर्शाते हैं। ऐसे में जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो कुछ राशि के व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा काम में रुकावट और रिश्तों में दूरी जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। इसलिए इस दौरान धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना बेहद जरूरी होगा। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। नौकरी या करियर से जुड़े प्रयासों में मन कम लग सकता है, जिससे काम की गति प्रभावित होगी। बेहतर होगा कि आप अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा खुद को ज्यादा तनाव में न डालें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस दौरान विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, खासकर आर्थिक मामलों में। छोटी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें, क्योंकि अनदेखी करने पर परेशानी बढ़ सकती है। करियर-कारोबार से जुड़े फैसले बहुत सावधानी के साथ लेने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान किसी भी समस्या को संवाद के जरिये सुलझाने का प्रयास करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह ग्रहण योग सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि यह आपकी ही राशि में बन रहा है। इस दौरान अचानक समस्याएं सामने आ सकती हैं। प्रेम संबंध में अपने अहम को हावी न होने दें अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। नए लोगों पर भरोसा करने से पहले सोच-समझ लें, क्योंकि धोखा मिलने की संभावना भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं का खुलासा न करें।
 

More From Author

फिर दिखी पुरानी MI—दीपक चाहर की बहन ने सूर्यकुमार की कप्तानी पर कसा तंज?

सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा: मुजफ्फराबाद और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर तेजी से चल रहा निर्माण कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.