C S K vs L S G: हार मतलब लगभग खत्म हो सकती है एलएसजी की उम्मीद

चन्नई

 चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 53वां मैच खेला जाएगा, जिसमें सीएसके का मकसद जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना होगा।

प्लेऑफ की रेस में बने रहने पर सीएसके की नजरें
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अब तक 10 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने अपने पिछले दो मुकाबलों में मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 8-8 विकेट से मैच जीतकर शानदार फॉर्म हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स का लक्ष्य अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज करना होगा ताकि वे प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंच सके।

10 में से 7 हार लखनऊ के नाम
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स 10 में से 7 हार झेलकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। हालांकि, लगातार 6 हार के बाद टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध अपना पिछला मुकाला 9 रन से जीता था। भले ही एलएसजी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बेहद कम हैं, लेकिन यह टीम शेष मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए दौड़ में बने रहने के साथ अन्य टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मैच जीते, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दो बार विजयी रही है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

ऐसी हैं दोनों टीमें:
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, डेवाल्ड ब्रेविस, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, और मोहसिन खान।

 

More From Author

GT ने 77 रन से मचाया तहलका,र्कब और Punjab Kings को मिला बड़ा फायदा

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर, जातीय समीकरण साधने में जुटी बीजेपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.