गेहूं की उपज में एमपी का जलवा, हरियाणा और पंजाब से आगे

भोपाल 

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी में लाभान्वित होनेवाले किसानों की संख्या 10 लाख से पार हो गई है। इसी के साथ प्रदेश ने हरियाणा और पंजाब को पछाड़ा दिया है। राज्य सरकार ने तमाम चुनौतियों के बीच शनिवार रात तक 10 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर 63 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा। मप्र ने इसी के साथ रेकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश में रोज औसतन 5 लाख मीट्रिक टन खरीदी हो रही है। गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख 23 मई तय की गई है। तब तक प्रदेशभर में 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी होगी।

भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में 9 अप्रेल से और बाकी संभाग में 15 मई से खरीदी चल रही
प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में 9 अप्रेल से और बाकी संभाग में 15 मई से खरीदी चल रही है। गेहूं बेचने कुल 19 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। खरीदी कोटा पूरा होने पर भी सभी किसान गेहूं नहीं बेच पाए तो सरकार तारीख बढ़ा सकती है।

मध्यप्रदेश में हो रहे सर्वाधिक किसान लाभान्वित, अभी तक 10 लाख से अधिक किसान उपार्जन प्रक्रिया में लाभान्वित हो चुके
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में अभी तक 9.10 लाख किसान, पंजाब में 7.5 लाख किसान, उत्तरप्रदेश में 2 लाख किसान और राजस्थान में 1.67 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में अभी तक 10 लाख से अधिक किसान उपार्जन प्रक्रिया में लाभान्वित हो चुके हैं।

स्वयं मैदान में उतरे मुख्यमंत्री, केंद्रों पर किसानों से संवाद किया, संगठनों के प्रमुखों से मिले
गेहूं खरीदी के दौरान शुरू के दिनों में जब किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो सीएम डॉ. मोहन यादव स्वयं मैदान में उतरे। केंद्रों पर किसानों से संवाद किया। किसान संगठनों के प्रमुखों से मिले। संभागायुक्तों, कलेक्टरों के साथ वीसी में दो टूक कहा कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाए। किसान परेशान न हों, ऐसा माहौल बनाएं। पिछली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को भी केंद्रों पर जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद खरीदी में तेजी से सुधार आया।

राज्य- किसानों ने गेहूं बेचा- खरीदी की अंतिम तारीख
मध्यप्रदेश- 10 लाख- 23 मई
हरियाणा -9.10 लाख- 15 मई
पंजाब- 7.5 लाख- 10 मई
उत्तरप्रदेश- 2 लाख- 15 जून
राजस्थान- 1.67 लाख- 31 मई

प्रमुख बिंदु
एमपी में 100 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य
अभी 63 लाख टन की हुई खरीदी
किसानों के आंकड़ों में मध्यप्रदेश आगे
हरियाणा और पंजाब को पछाड़ा
एमपी में 10 लाख किसानों से गेहूं खरीदा

More From Author

प्रधानमंत्री के नेतृत्व से बढ़ा देश की सनातन संस्कृति का गौरव, बोले मुख्यमंत्री साय

शशि थरूर का दावा अलग, लेकिन SIR माना कांग्रेस की जीत का मुख्य कारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.