छिपकली गिरने के संकेत: शरीर के अलग-अलग अंगों पर मिलते हैं शुभ-अशुभ फल

 जब भी घर में छिपकली दिख जाए तो हर इंसान डरने लगता है. लेकिन, अगर वहीं छिपकली किसी शरीर के अंग पर गिर जाए तो मन में ओर ज्यादा खौंफ पैदा हो जाता है. लेकिन, कई लोग शरीर के अंग पर छिपकली गिरने को अच्छा मानते हैं. शरीर के अंग पर छिपकली गिरने से जुड़े तथ्य का जिक्र सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में अलग-अलग अंगों पर छिपकली गिरने के अलग-अलग फल बताए गए हैं. किसी अंग पर छिपकली का गिरना धन, सफलता और शुभ समाचार देता है. तो कहीं इसे सावधानी या बाधाओं से जोड़कर देखा जाता है. तो आइए जानते हैं कि शरीर के किस छिपकली का गिरना शुभ और अशुभ कहलाता है.

1. सिर पर छिपकली गिरना
इसे बहुत शुभ माना जाता है. माना जाता है कि व्यक्ति को धन, सम्मान या किसी बड़े अवसर की प्राप्ति हो सकती है.

2. माथे पर छिपकली गिरना
यह संकेत देता है कि जल्द ही किसी रिश्तेदार या पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. यह समाज में मान-सम्मान भी दिला सकता है.

3. नाक पर छिपकली गिरना
इसे सेहत से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि कोई पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है या राहत मिल सकती है.

4. कान पर छिपकली गिरना
यह शुभ समाचार या लाभ मिलने का संकेत माना जाता है. कहीं से अच्छी खबर मिलने की संभावना जताई जाती है.

5. आंख पर छिपकली गिरना
इसे मानसिक सेहत से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि व्यक्ति किसी बंधन या तनाव से मुक्त हो सकता है.

6. होंठ पर छिपकली गिरना
ऊपर के होंठ पर छिपकली का गिरना आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है.
नीचे के होंठ पर छिपकली का गिरना धन लाभ या फायदा होने की संभावना बताई जाती है.

7. हाथ पर छिपकली गिरना
दाहिने हाथ पर: सम्मान और सफलता मिलने का संकेत.
बाएं हाथ पर: नुकसान या सावधानी बरतने का संकेत.

8. गला और कंधा
गले पर गिरना: शत्रुओं से छुटकारा या बाधाओं का अंत.
कंधे पर गिरना: किसी काम में सफलता मिलने का संकेत.

9. पेट और नाभि क्षेत्र
इसे सुख, समृद्धि और संतान से जुड़ा शुभ संकेत माना जाता है.

10. पीठ पर छिपकली गिरना
इसे आमतौर पर अशुभ माना जाता है और यह किसी परेशानी या रुकावट का संकेत हो सकता है.

11. पैर से जुड़े संकेत
जांघ, घुटने या पिंडली पर गिरना यात्रा, वाहन सुख या स्थान परिवर्तन का संकेत माना जाता है. 

More From Author

सौतेली बहन की याचिका खारिज, बच्चों ने कोर्ट में कहा- हमें संप्रेक्षण गृह में कोई डर नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.