सोलर, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेलवे और गारमेंट सेक्टर में होगा हजारों करोड़ का निवेश

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार देश के सबसे बड़े औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने 17 बड़ी कंपनियों को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में आवंटन पत्र प्रदान किए। इन परियोजनाओं के जरिए प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 12 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि अधिकांश कंपनियों ने स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई है। इन परियोजनाओं से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश अब केवल कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाला राज्य नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और आधुनिक उद्योगों का बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। 

हरित ऊर्जा क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेश

सोलर और हरित ऊर्जा क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेश सीईएससी ग्रीन पावर लि. द्वारा किया जा रहा है। आरपी-संजीव गोयनका समूह की यह कंपनी 100 एकड़ क्षेत्र में 3 गीगावाट क्षमता की सोलर सेल और मॉड्यूल निर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना में ₹3805 करोड़ का निवेश होगा और लगभग 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया प्रा. लि. 25 एकड़ क्षेत्र में 4 गीगावाट क्षमता की सोलर पीवी सेल निर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना में ₹1146 करोड़ का निवेश होगा और 500 रोजगार सृजित होंगे। इन दोनों परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश हरित ऊर्जा निर्माण के बड़े केंद्र के रूप में तेजी से उभरता दिखाई दे रहा है।

सूचना प्रौद्योगिकी और डाटा सेक्टर को नई ताकत

सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस क्षेत्र में भी बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। आर्सेनल इन्फोसॉल्यूशंस प्रा. लि. ₹71.19 करोड़ निवेश कर आईटी/आईटीईएस इकाई स्थापित करेगी, जिससे 1140 रोजगार सृजित होंगे। कंपनी ने 40 प्रतिशत स्थानीय रोजगार देने की बात कही है। वर्चुअल एंप्लॉयी प्रा. लि. ₹48 करोड़ निवेश कर आईटी/आईटीईएस परियोजना स्थापित करेगी, जिससे 600 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह एमॅड्यूस इंडिया प्रा. लि. ₹160 करोड़ की सूचना प्रौद्योगिकी परियोजना स्थापित करेगी, जिससे 275 रोजगार सृजित होंगे। क्वार्क्स टेक्नॉसॉफ्ट प्रा. लि. डाटा प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित करेगी। कंपनी इसके लिए ₹47.47 करोड़ निवेश कर लगभग 1800 युवाओं को रोजगार देगी। इससे प्रदेश में डाटा और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

*इलेक्ट्रॉनिक्स और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी

साइनाथ सेल्स एंड सर्विसेज प्रा. लि. इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद निर्माण इकाई स्थापित करेगी। कंपनी इसमें ₹37.19 करोड़ निवेश कर 300 लोगों को रोजगार देगी। इसी तरह, समरकूल होम एप्लायंसेज लि. इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद निर्माण क्षेत्र में ₹46.13 करोड़ निवेश करेगी और 532 रोजगार उपलब्ध कराएगी। एंजिलिटी इलेक्ट्रोटेक्निक्स प्रा. लि. इलेक्ट्रिकल कंट्रोल पैनल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स रिले निर्माण क्षेत्र में ₹35 करोड़ निवेश करेगी, जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। अल्फ़ा कम्युनिकेशन एलएलपी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और वायर निर्माण क्षेत्र में ₹42.59 करोड़ निवेश कर 150 रोजगार सृजित करेगी। एडवांस पैनल्स एंड स्विचगियर्स प्रा. लि. पावर ट्रांसफॉर्मर, स्विचगियर, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और ईवी चार्जर निर्माण क्षेत्र में ₹66 करोड़ का निवेश करेगी। इससे 200 लोगों को रोजगार मिलेगा। वेगा इंडस्ट्रीज प्रा. लि. घरेलू उपकरण, पर्सनल केयर उपकरण और इलेक्ट्रिकल उत्पाद निर्माण क्षेत्र में ₹91 करोड़ निवेश करेगी तथा 500 रोजगार उपलब्ध कराएगी।

रेलवे, वस्त्र और पैकेजिंग उद्योग को भी बढ़ावा

जेएमवी एलपीएस लि. रेलवे सिग्नलिंग उत्पाद निर्माण इकाई स्थापित करेगी। ₹54.80 करोड़ की इस परियोजना से 405 लोगों को रोजगार मिलेगा और 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साहू इंटरनेशनल अटायर प्रा. लि. रेडीमेड वस्त्र निर्माण इकाई स्थापित करेगी। ₹70 करोड़ की इस परियोजना से 1992 रोजगार सृजित होंगे। इसमें 70 प्रतिशत स्थानीय रोजगार का लक्ष्य रखा गया है। ऋद्धि सिद्धि पेपर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कोरोगेटेड बॉक्स निर्माण परियोजना स्थापित करेगी। ₹59.09 करोड़ की इस परियोजना से 172 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी ने 85 प्रतिशत स्थानीय रोजगार देने की प्रतिबद्धता जताई है।

स्मार्ट ऊर्जा और आधुनिक तकनीक पर फोकस

एनडीएसबी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. स्मार्ट एनर्जी मीटर और डाटा एनालिसिस परियोजना स्थापित करेगी। ₹40.52 करोड़ की इस परियोजना से 217 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें 90 प्रतिशत स्थानीय रोजगार का प्रावधान रखा गया है। एमएए पेट प्रा. लि. हाई बैरियर एआई आधारित पीईटी शीट निर्माण इकाई स्थापित करेगी। ₹29.84 करोड़ की इस परियोजना से 68 लोगों को रोजगार मिलेगा।

More From Author

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यीडा के अंतर्गत 17 निवेशकों को प्रदान किए भूमि आवंटन पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.