हाई-प्रोटीन कीटो पनीर पराठा रेसिपी: स्वाद भी, फिटनेस भी

 गरमा-गरम पराठे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. ऊपर से अगर पराठा बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और मसालेदार पनीर की स्टफिंग से भरा हो, तो स्वाद दोगुना हो जाता है. आमतौर पर माना जाता है कि पराठें वजन बढ़ाते हैं और बहुत भारी होते हैं, लेकिन आजकल हेल्दी ट्विस्ट वाले पराठे भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. ऐसा ही एक हाई-प्रोटीन पनीर पराठा जाह्नवी कपूर को बहुत पसंद है. ये पराठा स्वाद के साथ-साथ फिटनेस का भी ध्यान रखता है.

इस पराठे की खास बात ये है कि इसमें ज्यादा तेल या मक्खन का इस्तेमाल नहीं होता, फिर भी इसका टेस्ट बेहद शानदार लगता है. पनीर की स्पाइसी स्टफिंग, हल्का घी और हेल्दी आटे का कॉम्बिनेशन इसे नॉर्मल पराठों से अलग बनाता है. यही वजह है कि फिटनेस पसंद करने वाले लोग भी इसे खूब ट्राई कर रहे हैं. जाह्नवी ने कुछ समय पहले 'द कपिल शर्मा शो' में अपने फेवरेट कीटो पनीर पराठे की रेसिपी शेयर की थी, जो स्वाद में जबरदस्त होने के साथ-साथ हाई-प्रोटीन भी है. साथ ही ये वजन घटाने में भी मदद कर सकता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं जाह्नवी कपूर का पसंदीदा कीटो पनीर पराठा.

इंग्रडिएंट्स:
पराठे के आटे के लिए
    1 कप बादाम का आटा और फ्लैक्ससीड फ्लोर
    थोड़ा सा नमक
    जरूरत अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए
    1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
    1 बारीक कटी हरी मिर्च
    1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
    स्वाद अनुसार नमक
    थोड़ा सा कटा हरा धनिया

सेंकने के लिए
    1 से 2 छोटा चम्मच घी

सर्व करने के लिए
    ताजा दही

बनाने का तरीका:
1. कीटो पनीर पराठा बनाने के लिए साधारण गेहूं के आटे की जगह बादाम या फ्लेक्ससीड के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. इससे पराठा ज्यादा हेल्दी बनता है.

2. बादाम या फ्लेक्ससीड का आटा बनाने के लिए मिक्सर जार में बादाम और फ्लेक्ससीड डालकर अच्छे से बारीक पीस लें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका सॉफ्ट आटा गूंथ लें.

3. कद्दूकस किए हुए पनीर में हरी मिर्च, नमक, जीरा पाउडर और धनिया मिलाकर स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार कर लें.

4.  पराठे को तवे पर डालकर हल्का घी लगाते हुए दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंकें. इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

5. आपका कीटो पनीर पराठा तैयार है. इस हेल्दी पराठे को दही के साथ सर्व करें, जिससे इसका स्वाद भी बढ़ता है और खाना हल्का भी लगता है.

फिटनेस वालों के लिए क्यों है बेस्ट?
पनीर में भरपूर प्रोटीन होता है, जो मसल्स के लिए अच्छा माना जाता है. वहीं फ्लैक्ससीड और बादाम का आटा फाइबर और हेल्दी फैट्स देता है. ऐसे में ये पराठा स्वाद और हेल्थ दोनों का बढ़िया कॉम्बिनेशन बन जाता है.

More From Author

कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई पर खुशवंत साहेब का तंज, ‘जनसेवा नहीं, जेब सेवा चाहिए’

परंपरागत फसलों के स्थान पर उद्यानकी और नकद फसलों पर दे रहे हैं जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.