बेसन नहीं, इस बार बनाएं मूंग दाल की कढ़ी, स्वाद और सेहत दोनों का मजा

भारतीय घरों में कढ़ी खाना काफी पसंद किया जाता है. लोग इसे लंच या डिनर में चावल या रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं. लेकिन आप रोज-रोज एक जैसी बेसन की कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार मूंग दाल की कढ़ी जरूर ट्राई करें. दही और मूंग दाल से बनी यह कढ़ी खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है.  

इसका हल्का और देसी स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं. गरमा-गरम चावल के साथ परोसी गई मूंग दाल की कढ़ी खाने का मजा को कई गुणा बढ़ा देती है. आइए जानते हैं कि मूंग दाल की कढ़ी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप पीली मूंग दाल
1.5 कप खट्टा दही
2 बड़े चम्मच बेसन
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चुटकी भर हींग
2 बड़े चम्मच घी या तेल
1/2 चम्मच राई
1/2 चम्मच जीरा
2 सूखी लाल मिर्च
8-10 करी पत्ते
बारीक कटा हुआ अदरक
हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
सजाने के लिए ताजा हरा धनिया

मूंग की कढ़ी बनाते कैसे हैं?
 मूंग की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को धोकर लगभग 2 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद दाल को दोबारा धोकर मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें.
अब एक बर्तन में दही को अच्छे से फेंट लें. इसमें दाल का पेस्ट, थोड़ा बेसन और पानी डालकर एक पतला घोल तैयार करें, ताकि गुठलियां न रहें.
 इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और दही-दाल का मिश्रण डालें. इसे तेज गैस पर तब तक चलाएं जब तक कि उबाल न आ जाए.
 उबाल आने के बाद इसमें हल्दी और नमक डालें. फिर आंच धीमी कर दें और कढ़ी को 20-25 मिनट तक पकने दें, ताकि दाल का कच्चापन पूरी तरह खत्म हो जाए.
 अब तड़का तैयार करने के लिए एक छोटे पैन में घी गरम करें. इसमें राई, जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर चटकाएं. आखिर में थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालें.
तैयार तड़के को कढ़ी के ऊपर डालें और तुरंत ढक दें. अंत में हरा धनिया डालकर गरमा-गरम चावल के साथ परोसें.

 

More From Author

मोबाइल फॉरेंसिक वैन से बस्तर पुलिस होगी हाईटेक, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

AIIMS में हो रहा ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम, सुरक्षा के बीच भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.