अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भारत की बड़ी पारी: 22 रन से रिकॉर्ड चूका इतिहास

 मुल्लांपुर
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी है। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतक जड़े। वहीं साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने पंजा खोला। वह अफगानिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। शुभमन गिल ने वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी पूरी होने के बाद पारी घोषित कर दी जिस वजह से भारत जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी पारी
भारत की 564 रनों की यह पारी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 22 रनों से चूक गया। जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर 586 रनों का 204 में बनाया था। अगर गिल लंच ब्रेक तक इंतजार कर लेते तो यह रिकॉर्ड भारत के नाम हो जाता।

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ यह 564 रन 127 ओवर में 4.44 के नेट रन रेट के साथ बनाए है। यह भारत का एक पारी में 500 से अधिक टोटल के दौरान दूसरा सबसे बेहतरीन रनरेट है। टीम इंडिया ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में 4.50 की औसत के साथ 600 रन बनाए थे।

टेस्ट की एक पारी में 500+ के टोटल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन-रेट
4.50 (600-ऑल-आउट) बनाम SL, गाले, 2017

4.44 (564/8d) बनाम AFG, मुल्लांपुर, 2026*

4.44 (726/9d) बनाम SL, ब्रेबोर्न, 2009

4.43 (574/8d) बनाम SL, मोहाली. 2022

4.33 (649/6d) बनाम WI, राजकोट, 2018

शुभमन गिल और केएल राहुल की शतकीय पारी
केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 100 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक है। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने हाथ खोले। गिल ने पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। गिल दूसरे दिन 126 के निजी स्कोर पर आउट हुए। वहीं साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जड़े, मगर दोनों शतक से चूक गए और 81-81 के निजी स्कोर पर आउट हुए। वहीं वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।

More From Author

ऋषभदेव में धर्म सभा पर छापा, धर्म परिवर्तन के आरोप में बड़ी कार्रवाई

बासी रोटी के ये वास्तु उपाय दूर करेंगे दरिद्रता और बढ़ाएंगे बरकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.