Apple WWDC 2026: नया Siri AI और iOS 27 के बड़े फीचर्स लॉन्च

ऐपल ने अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2026 की शुरुआत करते हुए कई बड़े ऐलान किए. इस बार कंपनी का पूरा फोकस ऐपल इंटेलीजेंस और AI बेस्ड फीचर्स पर रहा. कंपनी ने अपने बहु प्रतीक्षित न्यू वॉयस असिस्टेंट Siri को लॉन्च किया है. साथ ही कंपनी ने न्यू iOS 27, वॉच ओएस 27, पैड ओएस 27 आदि को भी अनवील किया है. कंपनी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक नए मोड का ऐलान किया.

Apple WWDC 2026 कीनोट की शुरुआत कंपनी के मौजूदा सीईओ टिम कुक ने की और इवेंट के आखिर में एक विदाई भाषण के साथ समाप्त किया. कंपनी में अगर सब कुछ ठीक रहा तो सितंबर में कुक की जगह  जॉन टर्नस सीईओ की भूमिका निभाएंगे.

दोबारा Apple WWDC 2026 के दौरान हुए बड़े ऐलान पर लौटते हैं. कंपनी ने लिक्विड ग्लास को बेहतर किया है. ऐपल ने इसको बीते साल Liquid Glass इंटरफेस को लॉन्च किया था, जिसके बाद बहुत से यूजर्स ने रिपोर्ट की थी कि आइकन की ट्रांस्पेरेंसी की वजह से उनको देखने में मुश्किल हो रही है. इस बार कंपनी ने लिक्विड ग्लास को ज्यादा बेहतर करके पेश किया है.

परफॉर्मेंस को बेहतर करने पर जोर
Apple ने परफॉर्मेंस में सुधार करते हुए स्क्रीन रिस्पॉन्स, मोबाइल ऐप लॉन्चिंग स्पीड, फाइल ट्रांसफर, सर्च इंडेक्सिंग और Wi-Fi स्विचिंग जैसी कई चीजों को बेहतर किया है.

    नए अपडेट के तहत अब ऐप्स पहले से तेज खुलेंगे.
    फाइल इंपोर्ट, कॉपी और ट्रांसफर बेहतर हो जाएगा.
    अब सर्च रिजल्ट्स ज्यादा सटीक होंगे.
    Wi-Fi नेटवर्क के बीच स्विच करना ज्यादा स्मार्ट होगा.
    CPU Scheduler को ऑप्टिमाइज किया है, जो iPhone 11 तक सपोर्ट करेगा.
AI फीचर्स, टास्क और AI एजेंट्स को प्रोसेसिंग पावर देने के लिए CPU शेड्यूलिंग बेहद अहम भूमिका अदा करते हैं.

न्यू Siri का सबको इंतजार
ऐपल ने वॉयस असिस्टेंट सिरी को Siri AI के रूप में पेश किया है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि ऐपल ने इस बार iPhone, Mac या iPad के अलग-अलग फीचर्स पर कम और पूरे इकोसिस्टम में काम करने वाले AI पर ज्यादा जोर दिया है.

Siri की आवाज को कस्टमाइज किया जा सकेगा, जिसमें बोलने की स्पीड और इमोशनल टोन को कस्टमाइज किया जा सकेगा.

प्राइवेसी फर्स्ट की रणनीति
ऐपल ने बताया है कि उनके AI सिस्टम का सिद्धांत प्राइवेसी फर्स्ट का है. कंपनी ने पहली बार बाहरी ऑडिट को भी मेंशन किया है, जो AI की ट्रांस्परेंसी बढ़ाने का काम करेगा.

Safari में AI आधारित नए फीचर्स
कंपनी ने बताया है कि Safari ब्राउजर में अब खुद ब कुद टैब्स विषय के आधार पर ग्रुप तैयार हो सकेंगे और संबंधित नए टैब्स भी उसमें कनेक्ट किए जा सकेंगे. एक और फीचर Vibe Extension Creation को भी दिया है, जिसकी मदद से यूजर केवल एक्सटेंशन की डिटेल्स देगा और Safari AI की मदद से उसे तैयार कर सकेगा.

Apple Passwords ऐप अब पासवर्ड्स को खुद ब खुद अपडेट भी कर सकेगा. हालांकि नए पासवर्ड को किस आधार पर चुना जाएगा, उसको लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की गई है.

macOS 27 Golden Gate के फीचर्स
ऐपल ने macOS 27 में Siri AI के लिए एक डाइनेमिक आइलैंड जैसा इंटरफेस कनेक्ट किया है. इसे स्वाइप डाउन करके एक्सेस किया जा सकेगा.

    WWDC 2026 में और भी कई बड़े ऐलान किए हैं. बाकी फीचर्स कुछ इस प्रकार से हैं.
    Image Playground में नए स्टाइल और अधिक फोटोरियलिस्टिक इमेज जनरेशन शामिल की है.
    Visual Intelligence की काबिलियत को बढ़ाया गया है. इससे कैमरे या Vision Pro के जरिए दिखाई देने वाली वस्तुओं के बारे में जानकारी और खरीदारी संबंधी सुझाव मिल सकेंगे.
    Home ऐप में एक ही एक्सेसरी से जुड़े कई नोटिफिकेशन को एक साथ दिखाया जाएगा. साथ ही रिकॉर्डेड वीडियो क्लिप्स को कंटेंट के आधार पर सर्च भी किया जा सकेगा.

अब यूजर्स को फोटोज ऐप में इमेज बैकग्राउंड एक्सटेंड करने की सुविधा मिलेगी. यूजर्स चाहें तो फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट को हटा सकेंगे. Spatial Reframing फीचर से फोटो का व्यूइंग एंगल भी बदला जा सकेगा.

More From Author

International Yoga Day to be observed in the state on June 21; preparations intensified across all districts.

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट! उज्ज्वला योजना में बदले नियम, करोड़ों लाभार्थियों की बढ़ी चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.