रागी रोटी बनाने का आसान तरीका: सॉफ्ट और फूली-फूली रोटी के घरेलू टिप्स

रागी, जिसे फिंगर मिलेट भी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरपूर अनाज माना जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि रागी से बनी चीजें फिटनेस फ्रीक लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. रागी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. साथ ही इसमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. यह ग्लूटेन-फ्री भी होती है, इसलिए गेहूं से परहेज करने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

हालांकि, रागी की रोटी बनाते समय अक्सर लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कई बार आटा ज्यादा सख्त हो जाता है, रोटी बेलते समय फटने लगती है या फिर रोटी मुलायम नहीं बन पाती. ऐसे में आज हम आपको घर पर रागी के आटे से सॉफ्ट और फूली-फूली रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप रागी का आटा
¾ से 1 कप गुनगुना पानी
1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती
¼ चम्मच नमक या स्वादानुसार
1 चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज (ऑप्शनल)
½ चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च (ऑप्शनल)
बेलने के लिए थोड़ा सूखा रागी का आटा

रागी के आटे से सॉफ्ट रोटी कैसे बनाएं?
    एक बर्तन में रागी का आटा और नमक डालें. इसमें प्याज, धनिया पत्ती और हरी मिर्च मिलाएं. अब धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए नरम और हल्का चिपचिपा आटा गूंथ लें.  गुनगुने पानी से गूंथा गया यह आटा रोटी को लंबे समय तक मुलायम बनाए रखने में मदद करता है.
    आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई को चिकनी सतह या बटर पेपर पर रखकर हाथों की मदद से हल्के-हल्के थपथपाते हुए रोटी का आकार दें.
    मीडियम गैस पर तवा गर्म करें और सावधानी से रोटी को तवे पर डालें. जब नीचे की तरफ हल्का पक जाए और सतह पर छोटे-छोटे क्रैक दिखने लगें तो थोड़ा तेल लगाकर पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह पकाएं.
    गरमा-गरम रागी की रोटी को सब्जी, चटनी या दही के साथ परोसें.

 

More From Author

दांबुला में रोमांचक मुकाबला: इंडिया-ए ने बनाए 265 रन, मध्यक्रम हुआ फ्लॉप लेकिन अंत में दमदार फिनिश

रसोई घर वास्तु शास्त्र के संपूर्ण नियम: सही दिशा से बढ़ेगी सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.