विराट कोहली के भविष्य पर बड़ा खुलासा, RCB CEO ने 2030 को लेकर दिया चौंकाने वाला संकेत

बेंगलुरु 
क्या फिटनेस ही लंबा करियर तय करती है? जब 44 साल के एमएस धोनी अभी भी आईपीएल में खेल सकते हैं, तो 37 के विराट कोहली क्यों नहीं? कोहली की फिटनेस, भूख और निरंतरता आज भी उन्हें खेल के शीर्ष पर बनाए हुए हैं और यही सवाल अब चर्चा का विषय है कि वह कब तक खेलते रहेंगे। 

विराट कोहली के रनों की भूख, मोटिवेशन, महारत और फिटनेस इन सबने मिलकर उन्हें खेल के शिखर तक पहुंचाया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ लगातार दो IPL खिताब जीतने के बाद अब यह सवाल उठता है कि क्या कोहली में वही भूख बाकी है? आधुनिक युग के इस महान खिलाड़ी ने क्रिकेट में लगभग सब कुछ हासिल कर लिया है। 

विराट कोहली IPL 2030 तक?
उन्होंने IPL 2025 जीता, जिससे 18 साल का सूखा खत्म हुआ फिर IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार चेज़ करते हुए RCB को खिताब जिताया और टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया इस तरह RCB IPL खिताब डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बन गई. लगातार दो खिताब जीतने के बाद, मेनन ने कहा कि उन्हें लगता है कोहली कम से कम तीन से चार साल और खेलेंगे. इसका मतलब है कि उनका IPL करियर 2030 तक जा सकता है, हालांकि, अगर कोहली चाहें तो वह अपने रिटायरमेंट को और आगे बढ़ा सकते हैं लेकिन जिस तरह उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, कुछ भी कहना मुश्किल है। 

RCB और विराट एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, मेनन ने CNBC TV18 से बातचीत में कहा कि वह हमेशा से RCB के साथ जुड़े रहे हैं हमने उन्हें कभी टीम से अलग नहीं देखा, और भविष्य में भी उनका जुड़ाव बना रहेगा. उन्होंने आगे कहा, “अगले तीन से चार साल तक वह जरूर खेलेंगे. वह फिट हैं, उनकी भूख खत्म नहीं होती. इस IPL सीजन में आपने उनकी ऊर्जा, रन और एटीट्यूड देखा सब कुछ शानदार था. तीन-चार साल तक खेलने में कोई दिक्कत नहीं। 

कोहली अभी धीमे नहीं पड़ रहे
मेनन की बात गलत नहीं है अब कोहली सिर्फ एंकर की भूमिका में नहीं हैं जो टीम को संभालते थे एंडी फ्लावर, मो बॉबाट और दिनेश कार्तिक के नेतृत्व में RCB ने एक नई रणनीति अपनाई है, जिससे टीम अब तक की सबसे स्थिर बन गई है. जैसे उन्होंने वनडे क्रिकेट में खुद को बदला, वैसे ही कोहली ने टी20 गेम को भी नए तरीके से ढाला है. टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के बाद भी वह IPL में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और आधुनिक क्रिकेट की मांग के अनुसार खुद को ढाल चुके हैं. सबसे खास बात सिर्फ उनके रन नहीं, बल्कि रन बनाने का तरीका है. उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर है, जबकि औसत 55 से ज्यादा है. दिलचस्प बात यह है कि IPL 2016 के उनके ऐतिहासिक सीजन में स्ट्राइक रेट 152 था, जबकि इस साल यह 166 तक पहुंच गया. इसे कहते हैं असली “reinvention” यानी खुद को नए सिरे से ढालना। 

More From Author

भारत की रक्षा ताकत को नई उड़ान, राजनाथ सिंह बोले- तय समय से पहले हासिल करेंगे उत्पादन और निर्यात लक्ष्य

उमंग सिंघार की याचिका पर बहस खत्म, विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.