भिंडी बनाते समय डालें ये 1 चीज, चिपचिपापन होगा खत्म और स्वाद हो जाएगा दोगुना

भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे ज्यादातर बच्चे और बड़े शौक से खा लेते हैं। कुछ लोगों को इसकी मसालेदार सब्जी पसंद आती है तो कुछ को इसकी सूखी भुजिया। खैर, आज हम आपके साथ भिंडी की कोई नई रेसिपी शेयर नहीं कर रहे हैं, बल्कि इससे जुड़ी एक टिप साझा कर रहे हैं जो दादी-नानी के टाइम से फॉलो की जाती रही है। इस ट्रिक को फॉलो करने से भिंडी का चिपचिपापन तो कम होता ही है, साथ ही स्वाद भी बढ़ जाता है। आप जैसे भी भिंडी की सब्जी बनाते हों बस 1-2 चम्मच ये चीज उसमें एड कर दें, सब्जी एकदम परफेक्ट बनेगी। खासकर भिंडी फ्राई या भिंडी मसाला बनाते हुए ये टिप आपको जरूर फॉलो करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये ट्रिक क्या है, जो कई लोग भिंडी बनाते हुए आज भी फॉलो करते हैं।

भिंडी बनाते हुए मिला दें ये 1 चीज, परफेक्ट बनेगी
भिंडी की सब्जी बनाते हुए कई गृहणियां उसमें थोड़ी सी ताजी दही जरूर एड करती हैं। ये तरीका काफी पुराने समय से इस्तेमाल होता आ रहा है, जिसे बड़े-बड़े शेफ भी फॉलो करते हैं। दही को बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं डाला जाता है, सिर्फ एक से दो चम्मच दही काफी रहती है। क्या आपको पता है ऐसा क्यों किया जाता है? अगर नहीं, तो इसके फायदे जानने के बाद आप भी भिंडी बनाते हुए ये ट्रिक फॉलो करना शुरू कर देंगे।

भिंडी का चिपचिपापन कम करती है दही
आपने नोटिस किया होगा कि भिंडी नेचुरली थोड़ी चिपचिपी सी होती है। दरअसल इसमें म्यूसीलेज नाम का एक पदार्थ पाया जाता है, जो भिंडी के पकने पर बाहर निकलने लगता है। इसकी वजह से सब्जी चिपचिपी और बेस्वाद लग सकती है। दही मिलाने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि ये भिंडी के चिपचिपेपन को कम करती है। दही का खट्टापन और एसिडिक नेचर इस चिपचिपेपन को बैलेंस करता है।

स्वाद में आता है हल्का खट्टापन
भिंडी की सब्जी बनाते हुए हल्की सी दही मिलाने से इसका स्वाद भी एन्हांस हो जाता है। दही का खट्टापन, सब्जी के मसालों के साथ काफी अच्छा लगता है। खासकर अगर लहसुन-प्याज भूनकर भिंडी की सब्जी बना रहे हैं, तो थोड़ी सी दही जरूर मिलाएं। सभी का फ्लेवर और स्वाद दोगुना हो जाएगा।

सब्जी में आती है अलग तरह की रिचनेस
थोड़ी सी दही मिलाने से सब्जी में अलग तरह की रिचनेस आती है। दही की वजह से बहुत ज्यादा तेल डाले बिना भी सब्जी ज्यादा क्रीमी और टेस्टी बनती है। मसाले भी बढ़िया तरीके से भूनते हैं। यही वजह है कि कई पारंपरिक रेसिपीज में दही का इस्तेमाल किया जाता है।

भिंडी में कब मिलानी चाहिए दही?
सबसे पहले प्याज-लहसुन में भिंडी को भून लें। जब ये हल्की सी फ्राई हो जाए, तो इसमें 1-2 चम्मच दही एड करें। इन्हें मिक्स करते हुए अच्छी तरह फ्राई करें, जबतक भिंडी का चिपचिपापन खत्म नहीं हो जाता। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर और बाकी मसाले एड करें। अब इन्हें मीडियम फ्लेम पर भिंडी की सब्जी बनने तक फ्राई कर लें।

More From Author

Abishek Porel विवादों में, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप से मचा हड़कंप

मानहानि मामले में आज आएगा बड़ा फैसला, राहुल गांधी की नजरें MP हाईकोर्ट पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13814/1

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.