mAadhaar App कल से करेगा काम बंद, UIDAI के नए ऐप पर ऐसे करें आसान शिफ्ट

 नई दिल्ली

अगर आपके फोन में mAadhaar ऐप है, तो यह खबर आपके काम की है. सरकार ने ऐलान किया है कि 30 जून से mAadhaar ऐप बंद कर दिया जाएगा. इसकी जगह अब नया Aadhaar App इस्तेमाल करना होगा. UIDAI ने लोगों से कहा है कि वे जल्द से जल्द नया ऐप डाउनलोड कर लें। 

UIDAI ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर बताया है कि mAadhaar ऐप को रिटायर किया जा रहा है. यानी अब इसमें नए अपडेट नहीं मिलेंगे और आगे चलकर इसकी सेवाएं भी बंद हो जाएंगी. इसलिए यूजर्स को नए Aadhaar App पर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। 

नया Aadhaar ऐप पहले वाले ऐप से काफी अलग है. इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब आपको हर जगह आधार कार्ड की फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. जरूरत पड़ने पर आप ऐप से QR Code के जरिए अपनी पहचान दिखा सकेंगे। 

इस नए ऐप में फेस ऑथेन्टिकेशन सिस्टम भी दिया गया है. यानी कई जगह आपकी पहचान सिर्फ चेहरे से हो सकेगी. इसके अलावा आप अपने आधार का बायोमेट्रिक लॉक भी ऐप से ऑन या ऑफ कर सकते हैं. इससे आधार से जुड़े फ्रॉड का खतरा कम हो सकता है। 

नया Aadhaar App इंस्टॉल करने के लिए हम नीचे एंड्रॉयड और आईफोन लिंक दे रहे हैं. आप अपने फोन के हिसाब से लिंक पर क्लिक करके अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। 

 यहां से एंड्रॉयड के लिए आधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. 

यहां से आईफोन के लिए नया आधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं

UIDAI का कहना है कि नया ऐप आपकी प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. अगर किसी जगह सिर्फ नाम और उम्र की जरूरत है, तो आपको पूरा आधार नंबर या पूरी जानकारी शेयर नहीं करनी पड़ेगी. आप जरूरत के हिसाब से ही जानकारी साझा कर सकेंगे। 

अगर आप नया ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो एंड्रॉयड यूजर गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर ऐपल ऐप स्टोर पर जाकर Aadhaar App सर्च करें. यहां आपको ऐप के नाम और लोगो के साथ ऐप का पब्लिशर भी चेक करना है, क्योंकि आधार के नाम पर कई फर्जी ऐप्स भी उपलब्ध हैं जो आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं। 

ऐप के नाम के नीचे पब्लिशर्स या डेवेलपर्स सेक्शन में UIDAI होना जरूरी है. दूसरे किसी आधार ऐप को डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि ये मैलवेयर भी हो सकते हैं। 

ऐप इंस्टॉल करने के बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. OTP और Face Authentication के बाद आपका अकाउंट तैयार हो जाएगा। 

सरकार चाहती है कि आने वाले समय में आधार से जुड़े ज्यादातर काम इसी नए ऐप से किए जाएं. इसलिए अगर आप मोबाइल में आधार रखते हैं या अक्सर आधार का इस्तेमाल करते हैं, तो जितनी जल्दी हो सके mAadhaar की जगह नया Aadhaar App डाउनलोड कर लेना बेहतर होगा। 

More From Author

नया घर बनाते समय इन 5 वास्तु नियमों का रखें ध्यान, मिलेगा सुख-शांति और आराम

मानसून पड़ा कमजोर! जून में सामान्य से 42% कम बारिश, एल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.