क्रोएशिया पर जीत के बाद रो पड़े रोनाल्डो, 21 नंबर की जर्सी पहनने की वजह भी आई सामने

 टोरंटो 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए गुरुवार की रात सिर्फ जीत की खुशी नहीं थी, बल्कि एक ऐसे साथी की याद भी थी, जिसकी कमी आज भी पुर्तगाल की टीम को खलती है. फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हराने के बाद रोनाल्डो की आंखें भर आईं. मैच खत्म होते ही वह भावुक नजर आए और मैदान से बाहर निकलते समय आंसू नहीं रोक सके। 

इस खास मुकाबले में रोनाल्डो ने अपने दिवंगत साथी डियोगो जोटा की 21 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में कदम रखा. पुर्तगाल की पूरी टीम ने जोटा को श्रद्धांजलि दी. दरअसल, 3 जुलाई 2026 को जोटा के निधन की पहली बरसी थी. रोनाल्डो वैसे 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। कार हादसे में हुई थी जोटा की मौत
लिवरपूल के स्टार फॉरवर्ड डियोगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की 3 जुलाई 2025 को स्पेन में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. यह हादसा उनकी शादी के महज 11 दिन बाद हुआ था. जोटा ने अपनी लंबे समय की साथी रूटे कार्डोसो से विवाह किया था, लेकिन खुशियों का यह सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका। 

क्रोएशिया ने पहले किया वार
मैच में शुरुआत पुर्तगाल के लिए आसान नहीं रही. दूसरे हाफ के 53वें मिनट में इवान पेरिसिच ने गोल कर क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद पुर्तगाल पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा। 

VAR ने बदला मैच का रुख
68वें मिनट में VAR ((Video Assistant Referee)) रिव्यू के बाद पुर्तगाल को पेनाल्टी मिली. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल में पहुंचाया और स्कोर 1-1 कर दिया. इस गोल ने पुर्तगाल की वापसी की उम्मीद जगा दी। 

स्टॉपेज टाइम में मिला जीत का तोहफा
जब मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी स्टॉपेज टाइम के चौथे मिनट में राफेल लियाओ के शानदार क्रॉस पर गोंकालो रामोस ने हेडर लगाकर गोल दाग दिया. इस गोल ने पुर्तगाल को 2-1 की रोमांचक जीत दिला दी. इसके कुछ ही पलों बाद क्रोएशिया ने बराबरी का गोल भी किया, लेकिन VAR जांच में जोस्को ग्वार्डियोल ऑफसाइड पाए गए और गोल रद्द कर दिया गया। 

अब स्पेन से होगी टक्कर
इस जीत के साथ पुर्तगाल ने प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में जगह बना ली है. अब उसका सामना सोमवार को डलास स्टेडियम में स्पेन से होगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है। 

पुर्तगाल अब भी नहीं भूला अपना स्टार
डियोगो जोटा पुर्तगाल के सबसे भरोसेमंद फॉरवर्ड खिलाड़ियों में शामिल थे. उन्होंने नेशनल  टीम के लिए 49 मैचों में 14 गोल किए थे और इस वर्ल्ड कप में भी उनसे बड़ी उम्मीदें थीं। 

मौत से करीब एक महीने पहले जोटा ने पुर्तगाल की यूईएफए नेशंस लीग जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था- तुम सब हमारे साथ हो तो सब कुछ संभव है. शुक्रिया, पुर्तगाल!

गोंडोमार से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जोटा ने पाकोस डी फेरेरा, पोर्टो, वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स और लिवरपूल तक का सफर तय किया. उन्होंने पुर्तगाल की बड़ी फुटबॉल अकादमियों के बजाय अपने दम पर पहचान बनाई और देश के सबसे सम्मानित फुटबॉलरों में शामिल हुए। 

क्रोएशिया पर मिली यह जीत पुर्तगाल के लिए सिर्फ अगले दौर का टिकट नहीं थी, बल्कि अपने दिवंगत साथी डियोगो जोटा को याद करने और उनकी विरासत को सलाम करने वाली भावुक रात भी बन गई. रोनाल्डो की आंखों से निकले आंसू इसी एहसास की सबसे बड़ी गवाही थे। 

 

More From Author

रायपुर: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सौजन्य भेंट

समंदर किनारे बिकिनी में अनन्या पांडे का ग्लैमरस अंदाज, Photos देख फैन्स बोले- ‘Uff!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13843/161

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.