0-3 से पीछे भारत की आखिरी जंग, इंग्लैंड की नजरें क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाना है। IND vs ENG टी20 साउथहैंपटन के द रोज बाउल मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में 0-3 से पिछड़ रही टीम इंडिया आज साख की लड़ाई लड़ेगी। सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था, जिसके बाद इंग्लैंड ने अगले तीन मैच जीतकर हैट्रिक लगाई। इंग्लैंड सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है। आज उनकी नजरें भारत का सूपड़ा साफ करने पर होगी। अगर आज इंग्लैंड जीतता है तो भारत आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज भी खो देगा।

साउथहैंपटन का रोज बाउल मैदान इंग्लैंड के सबसे बड़े मैदानों में से एक है, और आमतौर पर मैदान के चारों ओर बाउंड्री का साइज एक जैसा होता है। भारत ने अपना पिछला T20I मैच चार साल पहले आराम से जीता था। इस सीजन में हैम्पशायर के छह घरेलू ब्लास्ट मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 174 है, जिसमें 173, 190 और 200 के कुल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया गया। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बैटिंग चुन सकती है।

साउथहैंपटन स्टेडियम T20I रिकॉर्ड
मैच- 13

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9 (69.23%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 4 (30.77%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (30.77%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 9 (69.23%)

हाईएस्ट टीम स्कोर- 248

लोएस्ट स्कोर- 79

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 158/4

एवरेज रन पर विकेट- 24.06

एवरेज रन पर ओवर- 8.49

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 179

साउथहैंपटन में भारत का रिकॉर्ड
इस मैदान पर भारत ने एकमात्र टी20 जुलाई 2022 में खेला था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या की तूफानी फिफ्टी के दम पर 198 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा करते हुए मेजबान टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 148 के स्कोर पर सिमट गई थी। हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस देते हुए गेंदबाजी में भी 4 विकेट चटकाए थे। उन्हें इस मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड
इंडिया स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे

इंग्लैंड स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, लियाम डॉसन, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड

More From Author

लॉर्ड्स में मंधाना का कमाल, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए 285 रन

मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन अकादमी चयन ट्रायल्स में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.