भारत टेक्स 2026 में चमका मध्यप्रदेश, नई दिल्ली में निवेशकों की पहली पसंद बना राज्य

भारत टेक्स 2026 : नई दिल्ली में निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना मध्यप्रदेश

पीएम मित्र पार्क और टेक्सटाइल नीति में निवेशकों ने दिखाई रुचि
सतत् विनिर्माण के साथ वैश्विक बाजारों पर मध्यप्रदेश की नजर

भोपाल 

नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित भारत टेक्स 2026 के दूसरे दिन मध्यप्रदेश ने वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में अपनी सशक्त औद्योगिक क्षमताओं, निवेश अनुकूल वातावरण तथा सतत औद्योगिक विकास की प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। 14 से 17 जुलाई तक आयोजित इस वैश्विक टेक्सटाइल प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के अधिकारियों ने देश-विदेश से आए निवेशकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा कर प्रदेश में उपलब्ध निवेश संभावनाओं की जानकारी देगा।

विभिन्न इवेंट्स और बैठकों के माध्यम से देश विदेश के  निवेशकों को जानकारी  दी जा रही है कि मध्यप्रदेश में विकसित हो रहा पीएम मित्र पार्क तथा प्रदेश के अन्य औद्योगिक क्षेत्र विश्वस्तरीय अधोसंरचना , निवेश अनुकूल नीतियों और उद्योग स्थापना के लिए आवश्यक सभी सुविधाओं से सुसज्जित हैं। प्रदेश की समग्र वस्त्र एवं परिधान नीति, आकर्षक वित्तीय प्रोत्साहन, उद्योगों के लिए उपलब्ध भूमि तथा शीघ्र परियोजना स्थापना की व्यवस्था को निवेशकों के समक्ष विस्तार से रखा गया। कई कंपनियों ने पीएम मित्र पार्क सहित प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर रुचि दिखाई।

बैठकों के दौरान मध्यप्रदेश द्वारा अपनाए जा रहे सतत् औद्योगिक विकास मॉडल को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। निवेशकों को अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण, संसाधनों के दक्ष उपयोग, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) प्रणाली तथा पर्यावरण अनुकूल विनिर्माण जैसी पहल की जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रदेश वैश्विक पर्यावरणीय मानकों और ईएसजी सिद्धांतों के अनुरूप उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

टेक्सटाइल, परिधान, तकनीकी वस्त्र, टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग, सतत विनिर्माण तथा टेक्सटाइल मशीनरी से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश में विकसित किए जा रहे एकीकृत औद्योगिक इकोसिस्टम की सराहना की। उन्होंने माना कि प्रदेश में कच्चे रेशे से लेकर कपड़ा, परिधान, रीसाइक्लिंग और मूल्य संवर्धित उत्पादों तक पूरी मूल्य श्रृंखला के विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

चर्चा के दौरान भारत के विभिन्न देशों के साथ बढ़ते मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से निर्यात के नए अवसरों पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश की एकीकृत टेक्सटाइल वैल्यू चेन, पीएम मित्र पार्क, आधुनिक विनिर्माण सुविधाएं और सतत उत्पादन पर आधारित औद्योगिक व्यवस्था निवेशकों को वैश्विक बाजारों तक प्रतिस्पर्धी पहुंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मध्यप्रदेश ने निवेशकों को प्रदेश के विकसित होते वस्त्र एवं परिधान उद्योग का भागीदार बनने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य नवाचार, सतत विकास और विश्वस्तरीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। भारत टेक्स 2026 में आने वाले उद्योग प्रतिनिधि और आगंतुक 17 जुलाई तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली के हॉल क्रमांक-11, स्टॉल ए-3 स्थित मध्यप्रदेश पवेलियन का अवलोकन कर प्रदेश में उपलब्ध निवेश संभावनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

More From Author

पंचायत चुनाव टालने पर हाईकोर्ट नाराज, राज्य निर्वाचन आयुक्त को किया तलब

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अमिता श्रीवास को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बढ़ाया हौसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.