ग्रेट खली से योकोज़ुना तक, WWE के सबसे भारी सुपरस्टार्स

नई दिल्ली
WWE में सिर्फ मूव्स और तेज रफ्तार ही नहीं, बल्कि विशाल शरीर और जबरदस्त ताकत रखने वाले रेसलर्स का भी अलग दबदबा रहा है। कई सुपरस्टार्स अपने भारी वजन और खतरनाक लुक के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हुए। इन रेसलर्स ने रिंग में अपनी ताकत से विरोधियों को चौंकाया और फैंस के बीच खास पहचान बनाई। आइए जानते हैं WWE इतिहास के उन टॉप 5 सबसे वजनदार रेसलर्स के बारे में, जिनका रिंग में उतरना ही किसी चुनौती से कम नहीं था।

द ग्रेट खली – 157 किलोग्राम
भारत के सबसे बड़े WWE सुपरस्टार्स द ग्रेट खली अपनी लंबी हाइट और विशाल शरीर के लिए जाने जाते थे। 7 फीट से ज्यादा लंबाई वाले खली ने अपने डेब्यू के बाद कई बड़े रेसलर्स को चुनौती दी। उनका खली चोप और वाइस ग्रिप काफी खतरनाक माना जाता था। WWE में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती। 157 किलाग्राम वजन होने के कारण खली इस लिस्ट में जगह बनाते हैं।

बिग शो – 174 किलोग्राम
जैसा नाम, वैसा काम। ये कहावत बिग शो के लिए सटीक बैठती है। WWE इतिहास के सबसे मशहूर जायंट रेसलर्स में से एक बिग शो ने अपने शरीर से ही लोकप्रियता हासिल कर ली।। करीब 7 फीट लंबाई और 174 किलो से ज्यादा वजन के साथ उन्होंने रिंग में कई दिग्गजों को हराया। बिग शो ने WWE चैंपियनशिप और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप दोनों जीतीं।

कॉन्ग बंडी – 208 किलोग्राम
किंग कॉन्ग बंडी 208 किलोग्राम वजन के कारण WWE के सबसे भारी और ताकतवर रेसलर्स में से एक थे। अपने विशाल शरीर और आक्रामक स्टाइल के कारण वह 80 और 90 के दशक में खतरनाक विलेन के रूप में मशहूर हुए। रेसलमेनिया 2 में हल्क होगन के खिलाफ उनका मैच काफी यादगार रहा।

आंद्रे द जाइंट – 236 किलोग्राम
आंद्रे द जाइंट WWE के सबसे महान जायंट्स में से एक थे। उनका विशाल शरीर और ताकत उन्हें बाकी रेसलर्स से अलग बनाती थी। 7 फुट 4 इंच की लंबाई और 236 किलो का वजन उन्हें खतरनाक रेसलरों से शामिल करता है। रेसलमेनिया 3 में हल्क होगन के साथ उनकी टक्कर WWE इतिहास के यादगार मैचों में शामिल है।

योकोज़ुना – 267 किलोग्राम
योकोज़ुना WWE इतिहास के सबसे भारी रेसलर में शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उनका वजन 267 किलो था। 90 के दशक में उन्होंने अपनी ताकत से बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को परेशान किया। उन्होंने दो बार WWE चैंपियनशिप जीती और रॉयल रंबल भी अपने नाम किया। 23 अक्तूबर 2000 को इंग्लैंड में उन्होंने आखिरी सांस ली।

 

More From Author

दलित महिला की जमीन से ‘करंट वाले तार’ तक… सपा सांसद के बहाने अखिलेश को राजभर ने घेरा

UP T20 League Season 4: इकाना स्टेडियम के उद्घाटन समारोह के टिकट लॉन्च, ऐसे करें बुकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.