अनुपूरक बजट में किसानों और परिवहन पर बड़ा दांव, भावांतर योजना व सुगम बस सेवा के लिए करोड़ों का प्रावधान

भोपाल

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में मंगलवार को 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इसमें भावांतर योजना के लिए सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये रखे गए हैं। मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा के लिए 101 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।

उप मुख्यमंत्री (वित्त) जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत अनुपूरक बजट में नर्मदा घाटी विकास की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं तथा भू-अर्जन के लिए तीन हजार करोड़ रुपये रखे गए हैं।

लोक निर्माण विभाग को 1,300 करोड़ अतिरिक्त दिए जाएंगे

वहीं, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जन का काम करने वाली संस्थाओं को 2220.62 करोड़ रुपये दिए गए हैं। केंद्रीय सड़क निधि, ग्रामीण सड़कों एवं अन्य जिला मार्गों का निर्माण, उन्नयन, भू-अर्जन के लिए मुआवजा, वृहद पुलों का निर्माण, सड़कों के सुदृढीकरण तथा बिल्ट आपरेट एंड ट्रांसफर परियोजनाओं की समाप्ति पर भुगतान के लिए लोक निर्माण विभाग को 1,300 करोड़ रुपये अतिरिक्त तौर पर दिए जाएंगे।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटाप देने के लिए 258.07 करोड़

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटाप देने के लिए 258.07 करोड़, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए 50 करोड़, पर्यटन नीति के क्रियान्वयन के लिए 30.00 करोड़, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के लिए 25 करोड़, पीएम ई-बस सेवा योजना के लिए 21.41 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।

डिक्रीधन का भुगतान योजना के लिए 10 करोड़

जल संसाधन विभाग अंतर्गत डिक्रीधन का भुगतान योजना के लिए 10 करोड़, विमुक्त जाति छात्रावास तथा विभिन्न छात्रवृत्ति आदि योजनाओं के लिए छह करोड़ दो लाख रुपये का प्रविधान रखा गया है। पुलिस बल के आधुनिकीकरण योजना में मशीनें उपकरण खरीदने को 98 करोड़ का प्रविधान है।

 

More From Author

360 करोड़ की लागत से तैयार होगा जोधपुर वंदे भारत स्लीपर मेंटेनेंस हब

मुख्यमंत्री ने बहराइच के महसी व नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 70 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.