गरियाबंद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे विशेष पूजा

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के अमलीपदर दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करेंगे और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे रायपुर से रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे अमलीपदर पहुंचकर श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर 3 बजे तक मंदिर परिसर में रहेंगे और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करेंगे। यहां वे भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब 4 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे।सरकार के अनुसार इस दौरे का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा के साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना भी है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

More From Author

NEET-UG विवाद के बीच प्रधानमंत्री का सख्त संदेश, पेपर लीक दोषियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास, जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.