Jeep ने पेश किया नया Special Edition, जानिए कितनी है कीमत और क्या-क्या मिला नया

नई दिल्ली
 Jeep ब्रांड के 85 साल पूरे होने के मौके पर Jeep India ने Meridian SUV का 85th Anniversary Edition लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 36.05 लाख रुपए है और इसकी सिर्फ 85 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी। इस मॉडल में बाहर की तरफ कुछ खास डिजाइन और अंदर कुछ नए और बेहतर फीचर्स दिए गए हैं। इसकी बुकिंग जीप की डीलरशिप और जीप इंडिया की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। 

इसमें क्या नया है?
Jeep Meridian के इस लिमिटेड-एडिशन मॉडल के फ्रंट दरवाजों और टेलगेट पर 85th Anniversary Edition के डेकल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसके व्हील सेंटर कैप्स पर एक खास लोगो भी मिलता है। यह स्पेशल एडिशन 5 एक्सटीरियर पेंट शेड्स में उपलब्ध है- Pearl White, Techno Metallic Green, Velvet Red, Grigio Magnesio और Brilliant Black।

AI असिस्टेंट की एंट्री
Jeep ने इस लिमिटेड-एडिशन के साथ इस SUV में CARA AI असिस्टेंट भी शामिल किया है। CARA स्टेलेंटिस का वॉयस असिस्टेंट है जिसे भारत में सबसे पहले Citroen Basalt के साथ पेश किया गया था। इस वॉयस असिस्टेंट के जरिए आप 52 भारतीय भाषाओं में वॉयस कमांड दिया जा सकता है।

इसकी मदद से आप नेविगेशन, मौसम की जानकारी, कॉल करना और म्यूजिक प्ले करना और गाड़ी से जुड़े कुछ खास फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

किस मॉडल पर है आधारित?
Jeep Meridian का 85th एनिवर्सरी एडिशन इस SUV के टॉप Overland ट्रिम पर आधारित है। इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है जिसका मतलब है कि इसमें वही 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा जो 170hp की पावर और 350nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है और इसमें 4×4 सिस्टम चुनने का विकल्प भी मिलता है।

रेगुलर Overland ट्रिम की तुलना में Meridian के इस एडिशन की कीमत 44,000 रुपए ज्यादा है और इसकी सिर्फ 85 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी।

More From Author

अब हेल्थ एडवाइस भी देगा ChatGPT! नया फीचर आया, क्या बदल जाएगी डॉक्टरों की भूमिका?

Devshayani Ekadashi 2026: 5 शुभ महायोग एक साथ, इन 4 राशियों की खुल सकती है किस्मत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.