487 करोड़ की सौगात से बदलेगा फतेहपुर, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

फतेहपुर
 फतेहपुर के मदारीपुर कला में मुख्यमंत्री सीएम ने 487 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का लोकार्पण बटन दबाकर मंच स्थल से किया। मंच से मुख्यमंत्री ने भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सीएम ने अपने संबोधन में विकास और रोजगार की बात कही।

सीएम ने मां गंगा और यमुना से अभिसिंचित दोआबा की धरती को नमन किया। बावनी इमली बलिदानी स्मारक को स्मरण करते हुए वीर बलिदानियों को भी याद किया। ठाकुर दरियाव सिंह, सुजान सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। गणेश शंकर विद्यार्थी समेत अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को भी नमन किया।

मुख्यमंत्री बोले इस जनपद की गिनती सबसे पिछड़े जनपदों में होती थी। सैफई सिंडीकेट का अड्डा बन गया था फतेहपुर, सैफई के नाच-गाने में जनपद के विकास का पैसा खर्च कर दिया जाता था। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। नौजवानों के हक पर सैफई सिंडीकेट डकैती डालता था।

चाचा और भतीजे पर किया हमला
सीएम ने चाचा-भतीजे पर प्रहार करते हुए कहा कि नौकरियों पर भी इन लोगों ने डाका डालने का काम किया है। नौ सवा नौ साल में प्रदेश के नौ लाख से अधिक युवाओं को नौकरी प्रदान की गई है। विभिन्न चयन बोर्डों की भर्ती अब फतेहपुर के नवजवानों का नाम आता है।

यहां के स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर कानपुर का मेडिकल कॉलेज
सीएम योगी ने विकास की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यहां के स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर कानपुर का मेडिकल कॉलेज है। रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी भइया का नाम लेते हुए उनके खेत में उत्पादित जैविक उत्पादों का भी जिक्र किया। सैफई का नाम कई बार लेकर लूटखसोट की बात दोहराई। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर घड़ियाली आंसू बहाने की बात कही।

नीट पर बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ जिसने भी खिलवाड़ किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नीट परीक्षा में लीकेज कराने वालों की गिरफ्तारी हुई वहीं एनटीए के अधिकारियों को भी बर्खास्त किए जाने का कार्य हुआ है। यह सभी कदम छात्रों के भविष्य को देखते हुए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए हैं। मोदी सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति का भी बखान किया। कहा कि देश में ही नहीं अपितु विश्व के प्रमुख देशों में भारत का युवा अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो रहा है।

पहले जेल होगी फिर संपत्ति जब्त
बोले जिसने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उन्हें पहले तो जेल होगी और जो भी संपत्ति एकत्र की है, उसके जब्तीकरण का काम भी किया जाएगा। फिर सपा का नाम लेते हुए कहा कि गुंडा व माफिया हावी होकर सरकार को चुनौती देता था। देख सपाई बिटिया घबराई का जिक्र करते हुए कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा को लेकर सरकार काम कर रही है। गुंडों और माफियाओं के लिए दो ही स्थान हैं वह हैं जेल और जहन्नुम। अब फतेहपुर जनपद आकांक्षी नहीं रहेगा, बल्कि फतेहपुर भी प्रधानमंत्री के विकसित भारत का मंत्र लेकर आगे बढ़ रहा है।

खाली प्लाट देखते थे, उस पर कब्जा कर लेते थे
योगी आदित्यनाथ ने सदर विधानसभा का नाम लेते हुए कहा कि अगर विक्रम सिंह को जिताकर भेजते तो यहां का भी विकास कई गुना अधिक होता है। सपाइयों का भी जिक्र करते हुए कहा कि सपाई जहां भी खाली प्लाट देखते थे, उस पर कब्जा कर लेते थे। लखनऊ में भाजपा कार्यालय की जमीन पर भी सपा के एक पूर्व विधायक ने कब्जा कर रखा था, जिस पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद खाली कराया गया।

सीएम ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज के शिलान्यास का भी काम हो रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक में आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस की सुविधा विस्तार की बात कही।

More From Author

प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चल रहा वार्ड प्रवास, रविवार 26 जुलाई को कबीर नगर स्थित सामुदायिक भवन में लगेगी जन चौपाल

कांवड़ यात्राः आस्था व अनुशासन का अद्भुत संगम- आचार्य डॉ. विक्रमादित्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.