ग्वालियर में बजरंग भक्त मंडल ने की 1 टन हरे चारे से गौसेवा

ग्वालियर
 सनातन धर्म में गौसेवा को सर्वोपरि मानते हुए बजरंग भक्त मंडल द्वारा अपनी साप्ताहिक सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस सप्ताह भी मंडल के सदस्यों ने एकजुट होकर लगभग 1000 किलोग्राम (1 टन) हरे चारे की भव्य गौभोग सेवा की। इस पुनीत कार्य के माध्यम से बेसहारा और बीमार गौवंश को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया।

भामाशाहों का मिला सराहनीय सहयोग
बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल द्वारा हर सप्ताह नियमित रूप से गौभोग सेवा का आयोजन किया जाता है। इस सप्ताह की विशाल सेवा को सफल बनाने में समाज के प्रबुद्ध जनों और दानदाताओं का विशेष आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। इसमें मुख्य रूप से गिरधारी लाल जी बंसल, नवीन शिवहरे, गुरुशरण सिंह, अनिल गुप्ता, अंकित तिवारी, राकेश बंसल, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, संजय श्रीवास्तव एवं कमलेश बाबू मंगल ने अपना अमूल्य वित्तीय योगदान दिया।

गौमाता सम्मान अभियान' में शामिल होने की अपील
हरे चारे की सेवा के दौरान बजरंग भक्त मंडल ने समाज में गौवंश के प्रति संवेदनशीलता जगाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण आव्हान किया। मंडल के पदाधिकारियों ने समस्त सदस्यों, युवाओं और आम जनता से अपील की कि वे गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'गौमाता सम्मान अभियान' ' में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अध्यक्ष आशीष मंगल ने कहा कि गौसेवा केवल कुछ लोगों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का परम कर्तव्य है। हर नागरिक को अपने दैनिक जीवन में से कुछ समय गौमाता की रक्षा और सेवा के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

सेवा कार्य में यह रहे उपस्थित
इस पुनीत गौसेवा कार्य को धरातल पर उतारने और व्यवस्थाएं संभालने के लिए बजरंग भक्त मंडल के अनेक कर्मठ सदस्य मौके पर मौजूद रहे। आज की सेवा में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, दीपक सिंघल, हरीश अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, हिमांशु बघेल, कमल सिंह गर्ग, संजय श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र गर्ग सहित कई अन्य गौभक्तों ने उपस्थित रहकर श्रमदान किया और पुण्य लाभ कमाया।

More From Author

मध्य प्रदेश में सनसनी! रायसेन में तीन बदमाशों ने व्यापारी का हाथ काटा, इलाज से पहले तोड़ा दम

पढ़ाई के साथ हुनर सीखेंगे छात्र, 1701 विद्यालयों में नियुक्त होंगे प्रशिक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.