जोगाराम पटेल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात की 136वीं कड़ी

जयपुर
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को संगम नगर ( कुड़ी भगतासनी) स्थित श्री चामुण्डा माता मंदिर परिसर में कार्यकर्त्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136 वीं कड़ी को सुना।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर माँ भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने दिल्ली से द्रास तक निकाली जा रही 'शौर्य विजय यात्रा' का उल्लेख करते हुए "वन राइड, वन नेशन, वन सैल्यूट " के संदेश को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने कहा आज भारत रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भर और वैश्विक शक्ति बन कर उभरा हैं। उन्होंने कहा आईएनएस महेंद्रगिरि, डीआरडीओ द्वारा पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट तथा कुशा मिसाइल के सफल परीक्षण से हमारी रक्षा तकनीक पर वैश्विक विश्वास मजबूत हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण के लिए 'कैच द रैन' अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पुराने तालाबों, बावड़ियों और अमृत सरोवरों के पुनरुद्धार के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आज बचाई गई पानी की हर बूंद आने वाली पीढ़ियों की पूंजी बनेगी।

प्रधानमंत्री ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे एथलीटों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बैडमिंटन में पीवी सिंधु की जापान ओपन जीत और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट जीत की सराहना की। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड में भारतीय छात्रों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का उल्लेख करते हुए अहमदाबाद में 1 घंटे में 3.5 लाख पौधे लगाकर बनाए गए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और यूपी में 35 करोड़ पौधे रोपने के संकल्प की सराहना की। प्रधानमंत्री ने 7 अगस्त को आने वाले 'नेशनल हैंडलूम डे' और आगामी त्योहारों के मद्देनजर उन्होंने देशवासियों से 'वोकल फॉर लोकल' के तहत खादी और स्वदेशी हस्तशिल्प अपनाने का आग्रह किया।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी प्रेरणा का स्रोत है। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, खेल, विज्ञान, संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर दिए गए संदेश प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का आह्वान किया।

More From Author

LPG डिलीवरी में बड़ा बदलाव, इंडेन ने शुरू की एक्सप्रेस सर्विस

शहडोल के जनजातीय शिल्पकारों के सपनों को मिल रही नई उड़ान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.