LPG डिलीवरी में बड़ा बदलाव, इंडेन ने शुरू की एक्सप्रेस सर्विस

नई दिल्ली
एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में बड़ा बदलाव हो गया है। इंडेन ने महज 4 घंटे में गैस सिलेंडर की डिलीवरी का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से शनिवार को Express Delivery सर्विस की शुरुआत की गई है। इंडियनऑयल इस सर्विस के जरिए Indane XTRALITE एलपीजी सिलेंडर की डिलवरी 4 घंटे के अंदर करेगा। बता दें, ये गैस सिलेंडर 10 किलोग्राम के होंगे। इसके साथ ही 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर की भी डिलीवरी 4 घंटे में करने की शुरुआत कल शनिवार को हुई।

किन शहरों में अभी शुरू हुई है यह सर्विस (LPG Cylinder Service)
मौजूदा समय में इंडेन के एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस की शुरुआत पुणे, गुरुग्राम, इंदौर और कोयम्बटूर में शुरू किया गया है। मध्य अगस्त तक यह देश के अन्य 25 शहरों में भी यह सुविधा कंपनी अपने ग्राहको को देने लगेगी। वहीं, अक्टूबर 2026 तक सर्विस देश के अधिकांश बड़े शहरों में उपलब्ध हो जाएगी।

कैसे होगी बुकिंग? (LPG Cylinder Booking rule)
इस 10 किलोग्राम और 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की बुकिंग ग्राहक इंडियन ऑयसल ONE ऐप के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा इन गैस सिलेंडर की बुकिंग https://cx.indianoil.in से भी की जा सकती है। आने वाले समय में बुकिंग की सुविधा 7588888824 के वाट्सएप नंबर पर भी उपलब्ध रहेगा।

10 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की खूबियां क्या है?
यह सिलेंडर काफी हल्का होता है। इसके अलावा इसमें जंग नहीं लगता। मौजूदा जरूरतों के हिसाब से इस डिजाइन किया गया है। जिसकी वजह से यह अधिक सुरक्षित और ग्राहकों के लिए अधिक पारदर्शी है।

कंपनी के चेयरमैन नेइस नई सर्विस के शुरुआत करने के बाद कहा कि आज के समय में शहरी परिवारों, प्रोफेशनल्स और छोटी फैमिली के लिए सुविधाजनक एलपीजी सिलेंडर सिस्टम की जरूरत है। इंडियन ऑयल ग्राहकों की सुविधा के लिए तत्पर है।

More From Author

योगी का मैनपुरी दौरा, 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

जोगाराम पटेल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात की 136वीं कड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.