फ्रांस में इंफोसिस पर 2 करोड़ का जुर्माना, टाइम सिस्टम पर सवाल

देश की बड़ी आईटी कंपनी Infosys पर फ्रांस की एक सरकारी लेबर अथॉरिटी ने 1,75,000 यूरो (करीब 2 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है. कंपनी पर यह कार्रवाई उसके कर्मचारियों के काम के घंटे रिकॉर्ड करने वाले सिस्टम को लेकर की गई है.

दरअसल यूरोप में कर्मचारियों के हितों के लिए जबरदस्त और सख्त कानून है. वहां कोई भी कंपनी अपने कर्मचारियों से तय घंटे से ज्यादा काम नहीं करवा सकती है, जब तक उसे एक्स्ट्रा पेमेंट ना दिया जाए. इतना ही नहीं, अगर इंप्लॉइ तय समय से ज्यादा काम करने से मना करे और कंपनी ने दबाव बनाया तो यूरोप में कंपनी पर ही जुर्माना लगा दिया जाता है.

फ्रांस के अधिकारियों का कहना है कि Infosys का टाइम ट्रैकिंग सिस्टम वहां के नियमों के मुताबिक पूरी तरह सही नहीं था. हालांकि कंपनी का कहना है कि इस जुर्माने का उसके कारोबार या वित्तीय स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा.

इंफोसिस ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसे DRIEETS Île-de-France नाम की फ्रांसीसी लेबर अथॉरिटी से जुर्माना वसूलने का नोटिस मिला है.

कंपनी के मुताबिक यह मामला कर्मचारियों के काम के घंटों को रिकॉर्ड करने वाले सिस्टम से जुड़ा है. अधिकारियों ने जांच में पाया कि यह सिस्टम फ्रांस के लेबर कानूनों की कुछ जरूरी शर्तों को पूरा नहीं कर रहा था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांसीसी अथॉरिटी ने कहा कि इंफोसिस के सिस्टम में विश्वसनीयता, रिकॉर्ड की जांच और कर्मचारियों के काम के घंटों की सही निगरानी से जुड़ी कमियां थीं.

यानी सिस्टम हर कर्मचारी के काम के समय को उस तरह रिकॉर्ड नहीं कर पा रहा था, जैसा फ्रांस के कानून में जरूरी है. हालांकि यह नहीं बताया गया कि किन कर्मचारियों पर यह मामला लागू होता है.

इंफोसिस ने अपने बयान में कहा है कि वह इस मामले की रिव्यू कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाएगी. कंपनी का कहना है कि यह जुर्माना उसकी वित्तीय स्थिति, रोजमर्रा के कामकाज या बिजनेस पर कोई बड़ा असर नहीं डालेगा. यही बात उसने अपने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में भी कही है.

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब इंफोसिस भारत में भी अपने कर्मचारियों के लिए ऑफिस आने के नियमों को लेकर चर्चा में है. हाल के महीनों में कंपनी ने कई कर्मचारियों के लिए हफ्ते में ज्यादा दिन ऑफिस से काम करने की शर्त लागू की है. हालांकि फ्रांस में लगा यह जुर्माना वर्क फ्रॉम होम या ऑफिस अटेंडेंस को लेकर नहीं, बल्कि कर्मचारियों के काम के घंटे रिकॉर्ड करने वाले सिस्टम को लेकर है.

फ्रांस में कर्मचारियों के काम के घंटे, ओवरटाइम और आराम के समय को लेकर काफी सख्त नियम हैं. वहां कंपनियों को यह दिखाना होता है कि वे कर्मचारियों के काम के घंटे सही तरीके से रिकॉर्ड कर रही हैं. अगर कोई सिस्टम इन नियमों पर खरा नहीं उतरता तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है.

More From Author

World Cup में भारत की चमक, ईशा के नाम गोल्ड और मनु के खाते में ब्रॉन्ज मेडल

बाथरूम में नमक रखने से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.