जनता की सेवा का सपना! धनुष ने राजनीति में आने के दिए संकेत, बढ़ीं अटकलें

बेंगलुरु 
  सिनेमा और राजनीति का गहरा नाता रहा है. कई बड़े सितारे फिल्मों में छाने के बाद नेता बनकर लोगों की सेवा कर रहे हैं. अब साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष के राजनीति में कदम रखने की चर्चा जोरों-शोरों पर है। 

दरअसल, एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने फैंस से अपनी एकजुटता को समाज सेवा की दिशा में मोड़ने की अपील की, जिसने उनके राजनीति में शामिल होने की अटकलों को तेज कर दिया है. रविवार को धनुष के फैंस ने एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया. इस दौरान जनता से बात करते हुए एक्टर ने अपने फैंस से अपील की कि वो सिर्फ फिल्मों का जश्न मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज में भलाई के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लें। 

राजनीति में शामिल होंगे धनुष?

इवेंट में स्टेज पर आकर धनुष ने फैंस से कहा- एक ही जगह पर इतने सारे लोग जमा हुए हैं. इस तरह की एकजुटता में बहुत बड़ी ताकत होती है. हमें इस एकजुटता को एक मकसद देना चाहिए. सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीट-अप्स तक सीमित रहने के बजाय, हमें और ज्यादा भलाई के काम करने चाहिए. अपने इलाके के लोगों और अपने आसपास रहने वाले परिवारों की जरूरतों को समझें और जिस तरह भी मुमकिन हो उनकी मदद करें. आप उनके लिए जो भी मदद कर सकते हैं करिए. मैं आप सभी पर और भी ज्यादा गर्व करना चाहता हूं. मुझे यकीन है कि आप ऐसा करेंगे। 

इवेंट से धनुष की स्पीच का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसके बाद फैंस यह कयास लगाने लगे कि थलपति विजय के बाद अब धनुष भी राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। 

 फैंस ने कही ये बात
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर यूजर ने वायरल वीडियो पर लिखा- लगता है राजनीति में आने वालों की कतार लंबी होती जा रही है. हर किसी को लग रहा है कि अगर थलपति विजय राजनीति में आ सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं?  वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- राजनीति में स्वागत है धनुष. तमिलनाडु को सिर्फ सत्ता के पीछे भागने वाले कलाकारों की नहीं, बल्कि शिक्षित, अनुशासित और साहसी आवाजों की जरूरत है.  एक तीसरे यूजर ने बात जोड़ते हुए लिखा- लगता है धनुष जल्दी अपनी नई पार्टी लॉन्च कर सकते हैं। 

अब धनुष पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन उनके फैंस ने अभी से ही उन्हें राजनीति में देखने की इच्छा और खुशी जाहिर कर दी है. आपको क्या लगता है कि थलपति विजय की तरह धनुष भी राजनीतिक मैदान में उतरेंगे या नहीं?

More From Author

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी बनेगी विश्वस्तरीय पहचान! संरक्षण और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

सीमा सजदेह के एविक्शन पर इमोशनल हुए सोहेल खान, वीडियो हुआ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.