कैट उत्तर प्रदेश की कमान राहुल गुप्ता को, प्रदेश संयोजक नियुक्त

लखनऊ/नई दिल्ली

देश के प्रमुख व्यापारी संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से युवा नेतृत्व को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में लखनऊ के युवा व्यापारी नेता राहुल गुप्ता को कैट का उत्तर प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को प्रदेश के व्यापारिक जगत के लिए महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।
नई दिल्ली के आईबिस एरोसिटी होटल में आयोजित कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गुप्ता के नाम की घोषणा की। इस अवसर पर आगरा के रोहित कत्याल को प्रदेश उप-संयोजक तथा कानपुर के सागर केसरवानी को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव पंकज अरोड़ा ने राहुल गुप्ता सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गुप्ता अपनी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता और व्यापारियों के हितों के प्रति समर्पण के बल पर प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
पंकज अरोड़ा ने बताया कि राहुल गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 30 प्रभावशाली वरिष्ठ व्यापारियों की एक टीम भी गठित की गई है। इस टीम के सदस्यों की सक्रियता और संगठनात्मक योगदान के आधार पर उन्हें उपयुक्त दायित्व सौंपने तथा प्रस्तावित टीम को अनुमोदन के लिए कैट के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गुप्ता व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और नए व्यापारियों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से प्रदेश के व्यापारिक समुदाय में उत्साह का माहौल है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कैट उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

More From Author

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कोयला घोटाले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को क्लीन चिट

बालकोष से सुरक्षा तक आयोग का बड़ा एक्शन प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.