छत्तीसगढ़: सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SHO समेत कई पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

सूरजपुर.

जिले के नए एसपी योगेश पटेल ने बड़ा फेरबदल किया है। कई थाना और चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली, रामानुजनगर समेत कई थाना प्रभारी बदले गए हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। तत्काल प्रभाव से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका आदेश जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सूरजपुर से जारी हुआ है।

More From Author

ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, ₹15 हजार करोड़ निवेश से 5 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

TVK की नई योजना: बच्चों को सप्ताह में एक दिन चिकन बिरयानी, थलपति विजय का बड़ा चुनावी दांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13910/15

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.