MP के अमित का बढ़ा मान, राष्ट्रपति भवन में मिलेगा सम्मान; 15 अगस्त को राष्ट्रपति मुर्मू के साथ करेंगे भोजन

जबलपुर

 जबलपुर में एमपी ऑनलाइन सेंटर चलाने वाले एक शख़्स की जिंदगी में ऐसा टर्निंग पॉइंट आया है, जिस पर उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा है. 15 अगस्त को लाल किले और राजपथ की चमक-दमक के बीच अब जबलपुर का यह आम नागरिक भी खास मेहमान बनकर शामिल होने वाला है. जी हां, रांझी के अमित कुमार को सीधे देश के सर्वोच्च यानी राष्ट्रपति भवन से बुलावा आया है। 

आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के प्रतिष्ठित नागरिकों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पारंपरिक ‘एट होम’ समारोह के लिए विशेष निमंत्रण भेजे हैं. जिसकी लेकर संस्कारधानी जबलपुर के अमित कुमार को महामहिम राष्ट्रपति की ओर से इस प्रतिष्ठित समारोह का आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है। 

ऐसा लग रहा सपना देख रहा हूं फिल्म चल रहीं
अपनी इस हैरान कर देने वाली उपलब्धि पर गदगद अमित कुमार ने लोकल 18 से कहां अभी तक तो घर पर सिर्फ शादियों के कार्ड ही आते थे. लेकिन इस बार सीधे राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण आया है. यकीन ही नहीं हो रहा कि देश के प्रथम नागरिक ने मुझे याद किया है. यह मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है. कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इस तरीके का पल मेरी जिंदगी में आएगा. राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं लेकिन एक सामान्य से शख्स को बुलाना हम सभी के लिए गौरव का क्षण हैं। 

130 रुपए के चमत्कार ने बदल दी तकदीर
आखिर अमित पर अचानक राष्ट्रपति भवन की मेहरबानी कैसे हो गई? आइए इसकी असली कहानी जानते हैं…. जिसकी वजह हैं 8 साल की ईमानदारी, अमित पिछले 8 साल से श्रम मंत्रालय की पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना से पूरी ईमानदारी से जुड़े हुए हैं. वे कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए हर महीने अपनी जेब से सिर्फ 130 रुपए की नियमित किस्त जमा करते आ रहे हैं, जिसमें बाकी का हिस्सा सरकार मिलाती है. 60 साल की उम्र के बाद उन्हें हर महीने 3 हजार रुपए की पक्की पेंशन दी जाएगी. लेकिन इस छोटी सी और अनुशासित बचत ने उन्हें सिर्फ बुढ़ापे का सहारा ही नहीं दिया, बल्कि सीधे दिल्ली के गलियारों तक पहुंचा दिया। 

दिल्ली में होगी वीआईपी मेहमान नवाज़ी
प्रोटोकॉल के मुताबिक अमित 15 अगस्त को दिल्ली में होंगे. उन्हें मिलने वाले खास VIP ट्रीटमेंट में ये सब शामिल है. देश की महामहिम राष्ट्रपति से आमने-सामने मुलाकात होगी. राष्ट्रपति के साथ ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाने मिलेगा. स्वतंत्रता दिवस की भव्य परेड को वीआईपी दीर्घा से देखने का सुनहरा मौका भी मिलेगा। 

इनविटेशन पहुंचते ही रांझी में जश्न का माहौल
जैसे ही यह खबर जबलपुर के रांझी पहुंची, अमित के घर पर बधाइयों का तांता लग गया. पड़ोसी और दोस्त फूले नहीं समा रहे हैं. हर कोई यही कह रहा है कि छोटी सी बचत करने की यह आदत अगर सब अपना लें, तो तकदीर बदलते देर नहीं लगती। 

More From Author

मुकेश खन्ना ने CJP प्रदर्शन पर उठाए सवाल, छात्रों को दी सख्त सलाह

मनी प्लांट के वास्तु नियम, सही दिशा से बढ़ेगी धन और सुख-समृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.