CG छात्रावास में छात्रा की मौत पर प्रशासन सख्त, लापरवाही के आरोप में अधीक्षिका हटाई गई

कवर्धा.

जिले के अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में 7वीं कक्षा की छात्रा की मौत के बाद कथित लापरवाही का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर समय पर इलाज नहीं कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, विभाग ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए संबंधित अधीक्षिका को उनके पद से हटा दिया है. मामले की जांच जारी है.

जानकारी के अनुसार, अमेरा आदिवासी कन्या छात्रावास में अध्ययनरत कक्षा 7वीं की छात्रा बबिता पन्द्राम की 27 जुलाई की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजनों का आरोप है कि उस समय छात्रावास अधीक्षिका मौजूद नहीं थीं और छात्रा को रात में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई. उनका कहना है कि उन्हें घटना की सूचना अगले दिन सुबह दी गई. सूचना मिलते ही परिजन छात्रावास पहुंचे और छात्रा को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि उन्हें छात्रावास परिसर में प्रवेश करने से भी रोका गया. उनका कहना है कि अगर  समय पर उपचार मिलता, तो छात्रा की जान बचाई जा सकती थी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जिले के कई छात्रावासों में अधीक्षक नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते और पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.

छात्रावास अधीक्षिका को किया गया निलंबित
आदिम जाति कल्याण विभाग की अधिकारी लक्ष्मी पटेल ने मीडिया को बयान देने से इनकार कर दिया. वहीं, विभाग ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रावास अधीक्षिका को हटा दिया है. हालांकि, यह कार्रवाई आरोपों की पुष्टि नहीं मानी जाएगी और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

जांच रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल, छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों और कथित लापरवाही की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. प्रशासनिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

More From Author

शहर की सड़कों पर मौत बन दौड़ी कार, कई लोगों को रौंदकर चालक फरार, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

​राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हितग्राहियों को वितरित किए डिजिटल जाति प्रमाण पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.